खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में हुए बॉल टैंपरिंग के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऑस्ट्रेलिया के प्रतिबंधित क्रिकेटर कैमरन बेनक्रोफ्ट ने इस घटना के लिए डेविड वार्नर को जिम्मेदार बताया है।
मयंक अग्रवाल ने डेब्यू मैच में बना डाला ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने पहले इंडियन खिलाड़ी
बेनक्रोप्ट ने आज खुलासा करते हुए बताया कि डेविड वार्नर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन खेले गए टेस्ट मैच में उन्हें गेंद से छेडख़ानी करने के लिए उकसाया।
उन्होंने कहा कि वह इस ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए ऐसा करने पर सहमत हो गए थे।इस घटना के बाद मैमरन बेनक्रोफ्ट पर नौ माह और डेविड वार्नर और तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
AusvInd: मेलबर्न में भारत की ठोस शुरूआत, इस डेब्यू खिलाड़ी ने जड़ा पहला अर्धशतक
कंगारू बल्लेबाज ने बताया कि वार्नर ने मुझे मैच के बीच में ऐसा करने के लिए कहा था उकसाया और हमारी टीम जिन स्थिति में थी, मैं ऐसा करने के लिए राजी हो गया था। मैं ऑस्ट्रेलियाई टीम में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहता था।
कोहली अगर मेलबर्न में लगा देते हैं शतक, तो एक नहीं बल्कि इन दो दिग्गजों का तोड़ देगें ये 'विराट' रिकॉर्ड!
हालांकि बेनक्रोफ्ट ने इस घटना के पीछे खुद को भी जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं भी जिम्मेदार हूं क्योंकि उस समय मुझे वही सही लगा। मैंने इस गलती की बड़ी कीमत चुकाई है।