आईपीएल में हर बार कोई न कोई खिलाड़ी नीलामी के दौरान अपने कीमत से ज्यादा रकम हासिल करते है. इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है. वो है पंजाब के सिर्फ बीस साल के अनमोलप्रीत सिंह का. आप को जानकार हैरानी होगी कि अनमोल ने इस समय सिर्फ मुठी भर ही मैच खेले है. लेकिन उनकी बल्लेबाज़ी से सभी काफी ज्यादा प्रभावित है.
रणजी और ए सीरीज में मचा रहे है धमाल

अनमोल इस समय रणजी क्रिकेट में अपनी बल्लेबाज़ी की वजह से छाए हुए है. लेफ्ट हैंडेड इस सलामी बल्लेबाज़ की बल्लेबाज़ी काफी ज्यादा स्टाइलिश है. अनमोलप्रीत अपनी हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. लिस्ट ए में उन्होंने 9 मैचों में तकरीबन 60 के औसत से 537 रन बनाए हैं.इसके अलावा न्यूज़ीलैण्ड के खलाफ हाल में ही खत्म हुए ए सीरीज के दौरान उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा अच्छा रहा था. इस सीरीज में उन्होंने दो फिफ्टी लगाईं थी. इसके अलावा टीम की जीत में योगदान भी दिया था. ऐसे में एक बार फिर से उन पर सबकी निगाह टिक गई है.
मुंबई हमेशा से ही युवा खिलाड़ियों को देता है मौका

मुंबई की टीम हमेशा से ही आईपीएल में युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जानी जाती है. मुंबई की टीम ने इससे पहले मयंक मार्कंडे, हार्दिक पंड्या, क्रुनाल पंड्या और स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में मौका दिया है. जिसमे में से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी सफल हुए है. जहाँ मयंक को भविष्य का स्टार स्पिनर माना जा रहा है.
वही क्रुनाल और हार्दिक इस समय आलराउंडर्स की रेस में सबसे आगे चल रहे है. वही अगर बुमराह की बात करें तो वो इस समय दुनिया के सबसे अच्छे डेथ बॉलर माने जाते है. ऐसे में साफ है कि मुंबई की टीम ने एक और बड़ा दांव खेला है.
चार गुनी रकम देकर टीम से जोड़ा

आईपीएल की नीलामी से पहले अनमोल का नाम उन खिलाड़ियों के रूप में आगे आया था, जिस पर काफी ज्यादा रकम लगे जा सकती है और हुआ भी कुछ वैसा ही. अनमोल का बेस प्राइज इस बार सिर्फ बीस लाख रुपये था और मुंबई की टीम ने नीलामी में उन्हें 80 करोड़ में ख़रीदा है. ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि वो आईपीएल में मौका मिलने के बाद कैसा प्रदर्शन करते है.
The post जानिए कौन है अनमोलप्रीत सिंह जिसे मुंबई ने चार गुना से ज्यादा कीमत चुका अपनी टीम में किया शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.