भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चल रही हैं। जहां ये दोनों टीमें चार मैचों की टेस्ट सीरीज में से दों टेस्ट मैच खेल चुकी हैं। जिसमें ये दोनों ही 1 -1 की बराबरी पर चल रही हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि इन दोनों ही टेस्ट मैचों में बल्लेबाजों से अच्छा प्रदर्शन गेंदबाजों ने दिया हैं।
जिसके बाद से क्रिकेट के दिग्गजों ने इस मामलें पर अपनी -अपनी राय दी हैं। अब इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया हैं और वो हैं पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का।
गावस्कर का कहना है कि, “अगर कोहली की कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज हार जाती है, तो हमें मजबूरन ऊपर से बदलाव करने पड़ेंगे। ये मैच कोहली की कप्तानी की परीक्षा हैं।”
ऑस्ट्रेलिया सीरीज अच्छा मौका हैं

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा हैं कि , “जैसे -जैसे हम इस सीरीज में लगातार आगे बढ़ेंगे हमें कप्तान कोहली और बल्लेबाज विराट के बिछा अंतर पता चलेगा, तो ये ऑस्ट्रेलिया सीरीज अच्छा मौका हैं।
अगर भारत इस टेस्ट सीरीज को जीतने में कामयाब नहीं हो पता है, तो हमें ये सोचने को मजबूर होना पड़ेगा कि क्या बदलाव किया जाना चाहिए, ऊपर से बदलाव करना होगा। अगर हम जीत जाते हैं तो बात ही अलग हो जाएगी।”
हार की जिम्मेदारी कौन लेगा

लिटल मास्टर का कहना हैं कि , “चैंपियंस ट्रॉफी, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में मिली हार की जिम्मेदारी किसी को तो लेनी पड़ेगी। क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पहले गेंदबाजी करने का फैसला, दक्षिण अफ्रीका में खिलाड़ियों का चयन, इंग्लैंड में किया गया चयन और ऑस्ट्रेलिया के लिए किया गया चयन किसी को तो इन सब असफल फैसलों की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।”
कोहली की तरफ किया इशारा

पूर्व खिलाड़ी ने कप्तान कोहली की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, “कोहली को अपने टीम कॉम्बिनेशन की तरफ देखना पड़ेगा। टीम की कमियों को देखकर उन्हें सही करना होगा। अगर वो ऐसा कर कर लेते हैं, तो वो अगले दोनों टेस्ट मैच जीत लेंगे।
लेकिन अगर वो ये करने में असफल हो आते हैं तो फिर चयनकर्ताओं को सोचना होगा कि हमें इस- कप्तान, कोच और सपोर्ट स्टाफ से क्या फायदा मिल रहा है।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अगर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीरीज हारता है भारत तो कौन लेगा जिम्मेदारी: सुनील गावस्कर appeared first on SportzWiki Hindi.