लाइव सिटीज, सेंट्रल डस्क: 22 साल बाद पटना में हो रहे रणजी मुकाबले में बिहार की टीम का जादू चल रहा है. बिहार की टीम लगातार इसमें बेहतर प्रदर्शन कर रही है. वही अरुणाचल की टीम संग खेले गए मैच में बिहार की टीम ने बड़ी जीत हासिल की है. इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए बिहार की टीम ने अरुणाचल की टीम को करारी शिकस्त दी है.
317 रन और एक पारी से जीती बिहार की टीम
22 साल बाद पटना में खेले जा रहे रणजी मैच में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है. बिहार की टीम ने इस दूर्नामेंट में अबतक का बेहतर प्रदर्शन किया है. अरुणाचल के साथ खेले जा रहे मैंच में बिहार की टीम ने जीत हासिल की है. बिहार के लिए यह मैच इस लिए खास रहा क्यो कि वर्षो बाद रणजी खेलने उतरी बिहार की टीम के लिए अभी तक की सबसे बड़ी जीत है.
बिहार की टीम ने इस मैंच को 317 रन और एक पारी से जीता है. बिहार की ओर से इंद्रजीत ने सबसे ज्यादा 222 रन बनाए. इस मैच में बिहार ने चार विकेट के नुकसान पर 465 रन बनाए थे. वही जबाब में खेलने उतरी अरुणाचल की टीम 151 पर ही सिमट गई. रणजी मुकाबले में 42 साल बाद बिहार की यह दूसरी जीत है.
बता दें कि बिहार की टीम के लिए यह जीत इस श्रृंखला की दूसरी जीत है. इससे पहले बिहार की टीम ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में सिक्किम को 395 रनों से हराया था. पूरे मैच में 10 विकेट लेने वाले अमन ने दूसरी पारी में भी 22 रन देकर 5 विकेट झटके थे. यह जीत बिहार रणजी टीम के लिए रणजी मैचों में 42 साल के बाद पहली जीत थी. इसके पूर्व उसने 1976-77 में पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में ही ओडिशा को एक पारी और 226 रनों से हराया था. पटना से बाहर एकीकृत बिहार ने 19 साल पूर्व 1999-2000 सत्र में जमशेदपुर में असम को 191 रनों से हराया था-.
The post बिहार की टीम का रणजी में शानदार प्रदर्शन जारी, अरुणाचल की टीम को दी करारी शिकस्त appeared first on Live Cities.