भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट आज से पर्थ के मैदान पर शुरू हो गया. ऑस्ट्रेलिया कप्तान टीम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया टीम ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया.वहीं भारतीय टीम इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है.
ऑस्ट्रेलिया ने की बेहतरीन शुरुआत
That’s Lunch on Day 1. Australia 66/0 #AUSvIND pic.twitter.com/oVWQmdEVRr
— BCCI (@BCCI) December 14, 2018
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में लंच तक 26 ओवरों में 66/0 रन बनाए हैं. सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच (28) मार्कस हैरिस (36) क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 15वें ओवर में पारी का अर्धशतक पूरा किया. इस मैच में भारतीय गेंदबाज की अगर बात करें तो मोहम्मद शमी ने अब तक बेहतरीन गेंदबाजी कि है. हालांकि उनको कोई विकेट नहीं मिल पाया. लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को जमकर परेशान किया.
विराट की ये गलती टीम को पड़ सकती है भारी
मैच का 11 वां ओवर मोहम्मद शमी कर रहे थे. सामने थे आरोन फिंच शमी की अंदर आती हुई गेंद में वो चकमा कहा गए.भारतीय टीम ने बहुत तेज अपील करी लेकिन अंपायर ने इसे नकार दिया. विराट कोहली कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गएं. जैसा वो हो जाते हैं. उन्होंने अंपायर को रिव्यु करने को कहा लेकिन फिंच आउट नहीं थे. गेंद ऊपर जा रही थी. इसी के साथ भारतीय टीम ने अपना रिव्यु गवां दिया.
यहाँ देखें वीडियो
Aaron Finch survives a couple of close calls to start Shami's spell! #CloseMatters#AUSvIND | @GilletteAU pic.twitter.com/1ROpS4VRiY
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2018
चार तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है भारतीय टीम
Australia win the toss and bat first. Umesh in for Ashwin, Vihari in for Rohit #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/OYHaub6fXG
— BCCI (@BCCI) December 14, 2018
भारतीय टीम बिना किसी विशेषज्ञ स्पिनर के उतरी है. कप्तान कोहली हनुमा विहारी के ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर सकते हैं.भारत 2012 में भी पर्थ में केवल तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था. तब महेंद्र सिंह धोनी ने जहीर खान, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और आर. विनय कुमार को वाका मैदान पर आजमाया था. वीरेंद्र सहवाग ने अपनी ऑफ स्पिन से 7.2 ओवर किये थे और कोहली भी इसका अनुसरण कर सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: ‘विराट कोहली’ का उत्साहित होना टीम को पड़ा भारी, कप्तान ने कर दी ये बड़ी गलती appeared first on SportzWiki Hindi.