Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गिलक्रिस्ट के सामने खोले कई राज, बताया अनुष्का के आने से कैसे बदली जिन्दगी

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर मंगलवार को अपनी शादी का एक साल पूरा किया। पिछले साल 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में एक दूसरे के साथ की शुरुआत शादी के बंधन के साथ की थी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की पहली सालगिरह

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की पहली वर्षगांठ मंगलवार को थी ऐसे में विराट और अनुष्का को पूरे खेल और सिनेमा जगत से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली।

इन दिनों विराट कोहली तो ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। तो वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया पहुंची और दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह वहीं पर मनायी।

विराट कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट के सामने अनुष्का शर्मा की तारीफ के पढ़े कसीदे

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को अपने लिए बहुत ही लकी चार्म मानते हैं और कई बार उन्होंने अनुष्का शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर भी जिक्र किया है।

कुछ ऐसे ही विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट के साथ अपने और अनुष्का शर्मा को लेकर कई बातें साझा करते नजर आए। जिसमें उन्होंने अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ की।

विराट ने बताया अनुष्का ने कैसे बदली उनकी सोच और जिंदगी

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को अपने जीवन के लिए बहुत ही खास बताया और इस वीडियो को शायद उन्होंने खास तौर पर अपनी शादी की पहली सालगिरह पर पोस्ट करने को पहले से ही तय किया था।

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के लिए दिल छू लेने वाली बात कही और कहा कि “उनकी जिंदगी बहुत अलग थी। उनके जीवन में अपनी ही चुनौतियां थी। ये देखना मजेदार था कि उनकी जिंदगी काफी अलग थी, जितना मैं समझता था।”

“अनुष्का शर्मा से मिलने से पहले मैं बहुत प्रैक्टिकल पर्सन नहीं था। उन्होंने(अनुष्का शर्मा) ने मुझे बहुत बदला है। और मैंने इनसे बहुत कुछ सीखा है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने गिलक्रिस्ट के सामने खोले कई राज, बताया अनुष्का के आने से कैसे बदली जिन्दगी appeared first on SportzWiki Hindi.