Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर के बाद अब इस विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं पर उठाया सवाल, किया पद से हटाने की मांग

भारतीय क्रिकेट टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में भारत का प्रदर्शन अभी तक कुछ ख़ास नही रहा है. जिस वजह से टीम मैनजमेंट और चयनकर्ताओं की खासी आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में अब एक नाम जुड़ गया है. भारत के महान खिलाड़ी रोजर बिन्नी ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठ दिए है. उनसे पहले सुनील गावस्कर ने भी टीम मैनजमेंट पर सवाल उठा दिए थे.

अब गावस्कर के साथ खेल चुके रोजर बिन्नी ने चयनकर्ताओं की योग्यता पर ही सवाल उठा दिए हैं. बिन्‍नी के निशाने पर वे लोग हैं, जिन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट का ज्‍यादा अनुभव नहीं है, लेकिन वे चयन समिति के सदस्‍य हैं.

चयनकर्ता बनने के लिए अनुभव जरूरी 

रोजर बिन्‍नी ने इस विवाद को लेकर कहा कि

“मुझे लगता है कि बीसीसीआई को अच्‍छे चयनकर्ताओं का चयन करना चाहिए. आपको चयनकर्ताओं के लिए कुछ तो योग्‍यता निर्धारित करनी होगी. कम से कम 20 टेस्‍ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी ही चयन समिति में चुन जाएं. चयनकर्ता को खुद अच्‍छा टेस्ट क्रिकेटर होना चाहिए. अगर ऐसा होता, तभी टीम मैनेजमेंट या कप्‍तान उस टीम को लेकर अपनी मर्जी नही चला पाएंगे.”

लगातार चयनकर्ताओं पर उठ रहे हैं सवाल 

 

हाल के दिनों में टीम इंडिया में कई खिलाडि़यों के चयन पर सवालिया निशान उठते रहे हैं. कई बार टीम मैनेजमेंट के पसंदीदा खिलाडि़यों के चयन पर भी सवाल उठे हैं. चयन समिति में मुख्‍य चयनकर्ता एमएस के प्रसाद, देवांग गांधी और शरणदीप सिंह ऐसे सदस्‍यों में शामिल हैं जिनके पास 10 से भी कम टेस्‍ट मैच खेलने का अनुभव है.

 

रोजर बिन्नी का यह बयान उस वक्त आया है, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. दोनों टीमें चार मैचों की सीरीज में एक-एक मैच जीतकर बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश कैसे भी कर के इस मैच को जीतने की होंगी, क्योंकि टीम के पास इस बार ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल करने का सुनहरा मौका है. अगर टीम इंडिया इस बार ऐसा नही कर पाती है, तो आने वाले टाइम में ये और ज्यादा मुश्किल होगा.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post सुनील गावस्कर के बाद अब इस विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं पर उठाया सवाल, किया पद से हटाने की मांग appeared first on SportzWiki Hindi.