Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिल सकती है दूसरे टेस्ट में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा चोटिल हो गए और दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। अब सबसे अहम बात ये सामने आ रही है की इन दोनों की जगह किसी खिलाड़ी को दूसरे टेस्ट में जगह मिलेगी। लेकिन खबर आ रही है की रोहित शर्मा की जगह युवा खिलाड़ी हनुमा विहारी को टीम जगह मिल सकती ही। भारत के पास उनकी जगह और विकल्प नजर नही आ रहा है।

आपको बता दे की हनुमा विहारी ने इंडिया ए और इंडिया बी टीम के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन। साथ ही बताया जा रहा है की उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 86 और 51* रन की शानदार पारी भी खेली थी। इस वजह से माना जा रहा है की अब रोहित शर्मा की जगह भारतीय कप्तान विराट कोहली और चयन कमेटी उनकी अंतिम ग्यारह में जगह दे सकती है। साथ ही बताया जा रहा है की हनुमा बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं और इस वक्त वो अच्छे फॉर्म में भी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में शुक्रवार से खेला। आपको बता दे की हाल ही में भारत पर ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है।

और ये भी पढ़े:

दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन और रोहित के बाहर होने को लेकर विराट ने कही ये बड़ी बात

विराट कोहली की जगह तीसरे नंबर पर खेल सकता है ये खिलाड़ी



Herald