Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी: दिल्ली के टीम में कई बड़े बदलाव, दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी

दिल्ली की टीम रणजी ट्रॉफी में कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर रही है। पिछली मैच में उन्हें केरला के हाथों पारी से हार का सामना करना पड़ा था। केरल ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 320 रन ही बनाये थे लेकिन दिल्ली की टीम पहली पारी में 139 और दूसरी पारी में 154 रन ही बना पाई। दिल्ली के इस प्रदर्शन की कई वजहें थी, लेकिन एक वजह से उनके खिलाड़ियों का इंडिया ए और इमर्जिंग एशिया कप खेलना।

खराब फॉर्म में उन्मुक्त चंद

भारत को 2012 अंडर-19 विश्व कप विजेता बनाने वाले कप्तान उन्मुक्त चंद लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका बल्ला पूरी तरफ खामोश रहा था। इसी वजह से वह रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर चल रहे थे।

अब टीम की खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली की टीम में उनकी वापसी हुई है। वह मध्य प्रदेश के खिलाफ फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान में होने वाले मैच के लिए उन्हें दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है।

कप्तान नीतीश राणा की भी वापसी

श्रीलंका में खेले गये इमर्जिंग एशिया कप में हिस्सा लेने की वजह से नीतीश राणा दिल्ली के लिए पिछले कुछ मैचों नहीं खेल पाए थे। उनके साथ ही हिम्मत सिंह की भी टीम में वापसी हुई है। हिम्मत ने एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी की थी।

इंडिया ए की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड गए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की भी दिल्ली टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा बीमार चल रहे तेज गेंदबाज कुलवंत खेजोलिया भी फिट हो गये हैं।

कोटला में गंभीर के बिना पहला मैच

भारतीय टीम और दिल्ली के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इसी महीने की शुरुआत में क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अपना अंतिम मैच फ़िरोज़ शाह कोटला में ही खेला था। अब दिल्ली की टीम पहली बार इस साल गंभीर के बिना कोटला में रणजी मैच खेलेगी।

इस प्रकार है टीम:

नीतीश राणा (कप्तान), ध्रुव शोरी (उपकप्तान), हितेन दलाल, हिम्मत सिंह, नवदीप सैनी, कुलवंत खेजोलिया, उन्मुक्त चंद, कुणाल चंदेला, अनुज रावत (विकेटकीपर), सुबोध भाटी, शिवम शर्मा, शिवांक वशिष्ठ, ललित यादव, विकास मिश्रा और जोंटी सिद्धू।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रणजी ट्रॉफी: दिल्ली के टीम में कई बड़े बदलाव, दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.