भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और 6 दिसम्बर से एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच से पहले टीम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के साथ 4 दिन का अभ्यास मैच खेला। इस मैच में बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन गेंदबाज विकेट के लिए जूझते दिखे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम ने 544 रन ठोक दिए। इस मैच में भारतीय स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा अनुभवहीन बल्लेबाजों के सामने जूझते नजर आये।
ऑस्ट्रेलिया में अश्विन का रिकॉर्ड काफी खराब

भारतीय टीम के प्रमुख स्पिनर और दुनिया के नंबर एक ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर जूझते नजर आये हैं। अभी तक खेले 64 टेस्ट मैच में उनके नाम 336 विकेट दर्ज हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उन्हें 6 टेस्ट मैच में सिर्फ 21 विकेट ही मिले हैं।
एशिया के बाहर लगभग सभी देशों में अश्विन के आंकडें लगभग ऐसे ही हैं। इस बार इंग्लैंड दौरे पर पहले मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन उसके बाद आगे के मैच में एक बार फिर विकेट के लिए जूझते दिखे।
चेतेश्वर पुजारा को अश्विन पर भरोसा

ऑस्ट्रेलिया में ऐसे रिकॉर्ड के बाद भी चेतेश्वर पुजारा को रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी पर काफी भरोसा है। पुजारा के अनुसार अश्विन ने अपनी गेंदबाजी में कुछ बदलाव किये हैं और ऑस्ट्रेलिया में यह उनके लिए मददगार होगा।
मीडिया से बात करते हुए पुजारा ने कहा
“आप उनकी हाल की गेंदबाजी देखें तो उसमें कुछ बदलाव है। मैं यह मीडिया के सामने नहीं बता सकता लेकिन उन्होंने कुछ बदलाव किये हैं। उन्होंने यहाँ पिछली टेस्ट सीरीज खेली है और इस सीरीज से पहले काफी कॉन्फिडेंस में हैं।”
रोहित के साथ अश्विन ने की प्रैक्टिस

जहाँ भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी आज सीरीज शुरू होने से पहले आराम कर रहे हैं वहीं रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा अभ्यास में लगे हुए हैं। अश्विन पहले टेस्ट में भारतीय टीम के हिस्सा रहेंगे लेकिन रोहित की जगह पर अभी भी सवाल बना हुआ है। उनकी जगह हनुमा विहारी को मौका मिल सकता है। विहारी स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं और अपने पिछले टेस्ट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रविचंद्रन अश्विन ने अपनी गेंदबाजी में किए हैं कई बदलाव, मीडिया में नहीं कर सकता खुलासा: चेतेश्वर पुजारा appeared first on SportzWiki Hindi.