इनदिनों न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. फिलहाल सीरीज 1-1 से ड्रा है. अब इस टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 दिसंबर से 7 दिसंबर के बीच आबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के बीच एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.
हफिज ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट मैच के बाद अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. इस बात की पुष्टि खुद क्रिकइन्फो ने अपने एक ट्वीट के जरिये की है.
ऐसा रहा है मोहम्मद हफीज का क्रिकेट करियर
Getty Images
आपकों बता दें, कि मोहम्मद हफिज पाकिस्तान के लिए कुल 54 टेस्ट मैच और 203 वनडे मैच खेल चुके है. हफिज ने अबतक अपने 54 टेस्ट मैचों के करियर में 38.35 की औसत से 3644 रन बनाये हुए है. वही 200 वनडे मैचों में 32.83 की औसत से 6153 रन बनाये हुए है.
हफीज ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 52 विकेट हासिल किये हुए है. वही उन्होंने वनडे क्रिकेट करियर में 136 विकेट हासिल किये है. मोहम्मद हफीज ने अपना वनडे क्रिकेट डेब्यू साल 2003 में किया था.
टी-20 क्रिकेट में मोहम्मद हफीज ने 89 मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 24.46 की औसत से 1908 रन बनाये हुए है. वहीं 53 विकेट भी हासिल कर चुके है.
यहाँ देखे मोहम्मद हफीज के संन्यास की पुष्टि के ट्वीट

JUST IN: Mohammad Hafeez to retire from Test cricket after the ongoing Abu Dhabi game v New Zealand #Breaking pic.twitter.com/XlJNR75Aty
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 4, 2018
Mohammad Hafeez has announced that he will retire from Test cricket at the end of the current match against New Zealand #PakvNZ #Cricket
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) December 4, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.