Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्षो बाद आया ‘इरफान पठान’ नाम का तूफान, शुरुआती पांच बल्लेबाजों को आउट कर जीताया मैच

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान बहुत दिनों से टीम से बाहर चल रहे हैं. आईपीएल में भी ये खिलाड़ी पिछले साल किसी भी टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आए थे. उनको हम क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में अब कई टीवी चैनलों पर देखते हैं. लेकिन इस बार आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी के ठीक पहले उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की है.

इरफ़ान पठान ने झटके पांच विकेट 

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के राउंड-6 में रोहतक में खेले गए मुकाबले में जम्‍मू कश्‍मीर ने मेजबान हरियाणा को 130 रनों से मात दी. इरफान पठान और उमर नजीर मीर ने 5-5 विकेट हॉल अपने नाम कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. जम्‍मू कश्‍मीर ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए. जवाब में हरियाणा की टीम भी पहली पारी में 145 रन ही बना सकी. जम्‍मू कश्‍मीर दूसरी पारी में 205 रन बनाने में कामयाब रहा, लेकिन हरियाणा अपनी दूसरी पारी में महज 91 रन पर ही ऑलआउट हो गया.

युजवेंद्र चहल ने भी किया कमाल 

पहली पारी के दौरान हरियाणा की तरफ से रोहित प्रमोद शर्मा ने 75 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली. जम्‍मू कश्‍मीर के उमर नजीर मीर ने पांच विकेट हॉल अपने ना किया. इसके अलावा मोहम्‍मद मुदस्सिर को भी चार विकेट मिले. दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी के दौरान जम्‍मू कश्‍मीर के ओवेस अमीन शाह ने 71 रन की पारी खेलकर टीम के स्‍कोर को 205 तक पहुंचाया. युजवेंद्र चहल ने दूसरी पारी में चार विकेट निकाले.अजीत चहल को भी तीन विकेट मिले.

इरफान पठान ने शुरुआती पांचों बल्‍लेबाजों को सस्‍ते में आउट किया

मैच में दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक हरियाणा का स्‍कोर दूसरी पारी में 49/4 था. तीसरे दिन बल्‍लेबाजी के दौरान पूरी टीम महज 42 रन जोड़ने के बाद ऑलआउट हो गई. इरफान पठान ने शुरुआती पांचों बल्‍लेबाजों को सस्‍ते में आउट किया. दूसरी पारी में उमर नजीर को तीन विकेट मिले.

मैच के पहले दिन युजवेंद्र चहल और अजीत चहल ने 3-3 विकेट निकाल जम्‍मू कश्‍मीर को 161 रनों पर ऑलआउट कर दिया था. जम्‍मू कश्‍मीर की तरफ से सर्वाधिक रन आठवें नंबर के बल्‍लेबाज ओबेद हारून 26(49) ने बनाए.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

 

The post अर्षो बाद आया ‘इरफान पठान’ नाम का तूफान, शुरुआती पांच बल्लेबाजों को आउट कर जीताया मैच appeared first on SportzWiki Hindi.