भारतीय क्रिकेट के मौजूदा कप्तान कोहली अपने बड़े फैसले लेने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कोहली कभी भी अपनी टीम के लिए बदलाव करने से नहीं झिझकते हैं। एक बार फिर से कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा फैसला लिया हैं।
बता दें विराट दक्षिण अफ्रीका में चार तेज गेंदबाजों के साथ टेस्ट मैच खेलने का जोखिम भरा फैसला लिया था। वैसे तो पर्थ की पिच को काफी उछालभरी पिच बताया जा रहा हैं। इसलिए भारतीय टीम को इस पिच पर खेलने के लिए तेज गेंदबाजों की मदद चाहिए हैं।
टीम मैनेजमेंट ने गुरुवार को अंतिम 13 में भुवनेश्वर कुमार को शामिल कर अपनी बात रख दी हैं। जिसके बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि कोहली चार तेज गेंदबाज के साथ ये दूसरा टेस्ट मैच खेलने मैदान में उतर सकते हैं।
चार तेज गेंदबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चार गेंदबाजों में इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया जाता हैं। सूत्रों के अनुसार ,उमेश यादव को भी संभावित 13 खिलाड़ियों की इस सूची में जगह दी गई है। उमेश की गेंदबाजी की रफ़्तार को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा रही हैं कि कोहली उन्हें दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार भी हो सकते हैं शामिल
अगर भारतीय टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ दूसरे टेस्ट मैच में खेलती है, तो भुवनेश्वर कुमार कप्तान कोहली की पहली पसंद हो सकते हैं। भुवनेश्वर के पास स्विंग कराने की क्षमता है, जबकि वह पिच से उछाल भी हासिल कर सकते हैं।
कौन जाएगा टीम से बाहर
टीम में चार गेंदबाजों को शामिल करने के लिए कोहली को रविंद्र जडेजा को बाहर रखना पड़ेगा। वहीं वो रोहित शर्मा की जगह हनुमा विहारी को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं।
बता दें हनुमा ने इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किये थे। वहीं स्पिनर की जरूरत को पूरा करने के लिए कोहली जडेजा को टीम में रख विहारी को टीम से बाहर रख सकते हैं। जडेजा बेहतरीन बल्लेबाज हैं। जिसे उन्होंने रणजी मुकाबले में शतक बनाकर साबित भी किया हैं।
दक्षिण अफ्रीका में 4 गेंदबाजों के साथ जीता था भारत

भारत दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सीरीज के अंतिम मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरा था। उस समय पांड्या ने पांचवे तेज़ गेंदबाज की बखूबी भूमिका निभाई थी। उस समय भारत के पास स्पिनर के तौर पर कोई विकल्प नहीं था।
इस मैच की पहली पारी के दौरान बुमराह ने दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने पांच -पांच विकेट अपने नाम किये थे। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 194 और दूसरी पारी में 177 रन बनाए थे। जिसके बाद भारत ने इस मैच को 63 रनो के साथ अपने नाम किया था।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post दक्षिण अफ्रीका में कोहली के इस प्लान से अफ्रीका हुई थी परेशान, कल पर्थ में भी खेल सकते हैं वही दांव appeared first on SportzWiki Hindi.