Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी विश्वकप: इस समय होगा भारत और नीदरलैंड के बीच आज क्वार्टर फाइनल का अहम मुकाबला

इंटरनेट डेस्क। इस समय भारत के ओडिशा के भुवनेश्वर शहर में हॉकी का महाकुंभ आयोजित हो रहा है। आज गुरूवार को मेजबान भारत का मुकाबला तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड से होगा। नीदरलैंड की टीम पिछले वर्ष की ​उपविजेता टीम रही है। आपको बता दें कि भारत और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच भारतीय समयनुसार शाम 07.00 बजे शुरू होगा।

आपको बता दे कि भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में साउथ अ​फ्रीका को 5—0 से रौंदा था, उसके बाद बेल्जियम के साथ 2—2 ड्रॉ खेला था। इसके साथ ही भारतीय टीम ने कनाडा को 5—1 से रौंद कर शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

भारतीय टीम आज कलिंगा मैदान में नीदरलैड को क्वार्टर फाइनल में रौंद कर अजेय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश करने की पूरी कोशिश करेगी। आपको बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने 1975 में कुआलालंपुर में हॉकी का विश्वकप जीता था। उसके बाद भारत ने कभी भी हॉकी का विश्वकप नहीं जीता था। लेकिन आज होने वाले मुकाबला भारत के लिए खास रहने वाला है। क्योंकि ​नीदरलैंड की काफी अनुभवी टीम है। भारत और नीदरलैंड के बीच अभी तक 6 मैच खेले गए। लेकिन भारत ने एक भी मैच नहीं जीता है। ऐसे में मनप्रीत सिंह एंड कंपनी को आज अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। भारतीय हॉकी अपने पूल सी में सात अंकों के साथ सबसे टॉप पर है। भारत-नीदरलैंड के बीच यह मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा।