भारत और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम के बीच इनदिनों एक अभ्यास मैच खेला जा रहा है. इस अभ्यास मैच के चौथे और अंतिम दिन का खेल आज 1 दिसंबर शनिवार को खेला जा रहा है.
आपकों बता दे, कि इस अभ्यास मैच का टॉस क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाये थे. भारत की इस पारी के जवाब में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने अपनी पहली पारी में 544 रन बनाये थे.
भारत के लिए दूसरी पारी में राहुल ने खेली 62 रन की शानदार पारी

आपकों बता दे, कि केएल राहुल अभ्यास मैच की पहली पारी में फ्लॉप साबित हुए थे और 18 गेंदों में मात्र 3 रन के स्कोर पर ही आउट हो गये थे, लेकिन दूसरी पारी में केएल राहुल का बल्ला बोला है.
भारतीय टीम के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 98 गेंदों में 62 रन बनाये. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 8 चौके व एक छक्का लगाया.
शानदार पुल शॉट लगाकर पूरा किया अपना अर्धशतक

स्टार बल्लेबाज केएल राहुल जब 47 रन के स्कोर पर खेल रहे थे, तो उन्होंने एक शानदार पुल शॉट खेला और अपना अर्धशतक पूरा किया. उनका यह पुल शॉट देखने लायक था. इस शॉट से केएल राहुल को चौका मिला और उन्होंने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.
उनके इस शॉट को देख लग रहा था, कि जैसे वह फॉर्म में वापस आ गये है, उनकी इस पारी के दम पर अब उन्हें एडिलेड में 6 दिसंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.
यहाँ देखे केएल राहुल के शानदार पुल शॉट का वीडियो

KL Rahul brings up a second-innings 50 with a savage pull shot.
WATCH LIVE: https://t.co/bRjvo3LvLP #CAXIvIND pic.twitter.com/ob5fm3d07M
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 1, 2018
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे केएल राहुल ने शानदार पुल शॉट लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और अपने फॉर्म में वापस आने के संकेत दिए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : केएल राहुल ने दूसरी पारी में अर्धशतक बनाने के लिए खेला ऐसा पुल शॉट, जो दिला सकता है पहले टेस्ट में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.