इंटरनेट डेस्क। आॅस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जल्द ही भारतीय टीम से जुड़ सकते है। पांड्या अपनी चोट के कारण अब उभर चुके है और जल्द ही आशा की जा रही हैं कि बैट और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाला आॅलराउंडर खिलाड़ी मैदान में वापसी कर सकता है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम के आॅलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या 2018 में हुए एशिया कप में चोटिल हुए थे। एशिया कप के बाद से हार्दिक पांड्या क्रिकेट के मैदान दूर थे। अब आशा की जा रही हैं कि हार्दिक पांड्या चोट से उभर चुके हैं और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट में टीम से जुड़ सकते है। हार्दिक पांड्या ने नेट पर प्रेक्टिस शुरू कर दी है।
हार्दिक पांड्या जब वानखेड़े में प्रेक्टिस कर रहे थे तब राष्ट्रीय चयनकर्ता सिंह मौजूद थे। इसके बाद सिंह ने पांड्या से बातचीत की और पांड्या पर ही फैसला छोड़ दिया हैं कि वह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ जाना चाहते है या नहीं। इसी के साथ ही आपको बता दें कि पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर हार का खतरना मड़राने लगा है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 65 रनों पर चार विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम अभी भी आॅस्ट्रेलिया से 222 रन पीछे है।