Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मंगलवार से भारत दौरे पर आएंगे लोथार मथाउस

मुंबई
जर्मनी के विश्व कप विजेता कप्तान लोथार मथाउस मंगलवार से तीन दिवसीय प्रचार दौरे पर भारत आएंगे और इस दौरान इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के कुछ मैच भी देखेंगे। सोमवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार 1982 से 1998 के बीच लगातार पांच विश्व कप में हिस्सा लेने वाला जर्मनी और एफसी बायर्न म्यूनिख का यह दिग्गज खिलाड़ी बुंदेसलीगा लीजेंड्स टूर के हिस्से के तौर पर देश का दौरा करेगा जिसका उद्देश्य भारतीय प्रशंसकों को जर्मन फुटबाल टीम से जोड़ना है। जर्मनी ने 1990 में मथाउस की कप्तानी में विश्व खिताब जीता था और यह दिग्गज फुटबालर पहली बार भारत दौरे पर आ रहा है और इस दौरान उनके फुटबाल से जुड़ी कई परियोजनाओं का दौरा करने की उम्मीद है। उनके चार दिसंबर को कोच्चि जबकि छह दिसंबर को मुंबई में आईएसएल मैच देखने का भी कार्यक्रम है। विज्ञप्ति के अनुसार यूरोप का साल का पूर्व सर्वश्रेष्ठ फुटबालर भारतीय फुटबाल जगत के कई हितधारकों से भी मुलाकात करेगा जिसमें बुंदेसलीगा का मीडिया साझेदार स्टार स्पोर्ट्स भी शामिल है। बुंदेसलीगा ट्राफी भी मथाउस के साथ आएगी और दर्शक कोच्चि और मुंबई में इसका दीदार कर पाएंगे।