भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. दुसरे टेस्ट में टीम पेन और विराट कोहली की लड़ाई भी खूब चर्चा में रही. दोनों कप्तानों ने एक दूसरे को जमकर स्लेज किया.
ऑस्ट्रेलिया कप्तान की हो रही है जमकर आलोचना

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन द्वारा पर्थ टेस्ट के चौथे दिन स्टंप्स के पीछे से कमेंट करने को लेकर उनकी आलोचना हो रही है. दूसरे टेस्ट में उनके और भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच खासी रस्साकशी देखने को मिली. लेकिन चीजें तब खराब हो गईं जब टिम पेन भारतीय कप्तान की शिकायत ओपनर मुरली विजय से करते दिखे, लेकिन इसके बावजूद पेन ने अपनी गरिमा बनाए रखी और गाली-गलौच पर नहीं उतरे. पेन ने विजय से पूछा था, “मुझे पता है कि वह आपके कप्तान हैं, लेकिन क्या तुम उन्हें एक अच्छा इंसान मानते हो.”
आरसीबी के पूर्व मालिक सिद्धार्थ माल्या ने कुत्ते से करी टीम पेन की तुलना
ये बात भारतीय फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई. इन फैन में से एक आरसीबी के पूर्व मालिक सिद्धार्थ माल्या भी थे जिन्होंने कंगारू कप्तान को जमकर ट्रोल किया.
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अजब अंदाज में टिम पेन की खिल्ली उड़ाई. माल्या के भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छे संबंध हैं और दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं.
. @tdpaine36 might have the worst chat in the history of cricket sledging. My dog could have come up with better
#AUSvIND https://t.co/WoDFMxYA5p
— Sid Mallya (@sidmallya) December 17, 2018
सिद्धार्थ माल्या ने अपने ट्वीट में लिखा, “टिम पेन की ये चैट क्रिकेट स्लेजिंग के इतिहास में सबसे बेकार चैट है. मेरा कुत्ता इससे बेहतर कर सकता है.”
मैच के चौथे दिन दोनों के बीच जमकर हुई थी कहा सुनी

चौथे दिन सुबह इन दोनों कप्तानों के बीच गरमा-गरमी का नजारा देखने को मिला. यह मामला है ऑस्ट्रेलियाई पारी के 71वें ओवर का जब टिम पेन अपना रन पूरा कर रहे थे और इसी दौरान विराट कोहली ठीक उनके सामने आकर खड़े हो गए.
टिम पेन ने उस दौरान शांति बनाए रखी लेकिन उन्होंने सीधे जाकर अंपायर क्रिस गैफनी से विराट कोहली की शिकायत कर दी. इसके बाद अंपायर गैफनी ने विराट कोहली के पास जाकर इस बारे में बात की.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट के इस ख़ास दोस्त ने कहा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से बेहतर है मेरा कुत्ता appeared first on SportzWiki Hindi.