भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का सीजन इन दिनों अपने चरम पर है जहां बुधवार को एक जबरदस्त और रोमांचक मैच देखने को मिला जो आखिरकार ड्रॉ में तब्दिल हो गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पंजाब और हैदराबाद के बीच मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा।
पंजाब की टीम 57 ओवर में 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने से चुकी
जहां पंजाब को जीत के लिए 57 ओवरों में 338 रनों का लक्ष्य मिला था जो जीत के बहुत करीब पहुंच चुके थे लेकिन अंततः मैच ड्रॉ में बदल गया।

पंजाब के लिए युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम पंजाब को लगभग जीत के कगार पर ही पहुंचा दिया था लेकिन आखिर में ये मैच पंजाब की टीम जीत से 14 रन दूर रह गई और 324 रन बना लिए।
शुभमन गिल ने 154 गेंदों में 148 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाने की कोशिश की
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप चरण के ग्रुब बी में हैदराबाद और पंजाब की टीमें आमने-सामने हुई। इस मैच में हैदराबाद ने पंजाब को आखिरी दिन जीत के लिए 57 ओवर में 338 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया।
MUST WATCH: @RealShubmanGill's cracking 148 that almost took @TeamRanjiPunjab to an improbable victory over Hyderabad in the #RanjiTrophy. They were chasing 338 and ended up getting 324/8.
https://t.co/KstMXXRDlY pic.twitter.com/wpNG0alg3e
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 25, 2018
लेकिन युवा बल्लेबाद शुभमन गिल ने 154 गेंदों में 148 रनों की पारी खेल मैच में पंजाब को जीत के कगार पर पहुंचा दिया। लेकिन जब पंजाब की टीम जीत से 48 रन दूर थी तो मोहम्मद सिराज ने शुभमन गिल को चलता किया जिसके बाद तो एक के बाद एक विकेट गिरते रहे और पंजाब आखिर में 8 विकेट पर 324 रन बना सका और मैच ड्रॉ हो गया।
शुभमन गिल ने दिखायी अपनी काबिलियत
भले ही इस मैच में पंजाब को शुभमन गिल जीत नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने जीस तरह की पारी खेली उससे साबित हो गया है कि इस युवा बल्लेबाज में कठिन परिस्थिति में बल्लेबाजी करने की पूरी काबिलियत है।

संक्षिप्त स्कोर
हैदराबाद– 317 और 323/3 पारी घोषित(86 ओवर) अक्षत रेड्डी- 161
पंजाब– 303 और 324/8( 57 ओवर) शुभमन गिल- 148, मनदीप सिंह-41
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो- हैदराबाद के खिलाफ शतक लगा शुबमन गिल ने ख़ास अंदाज में मनाया शतक का जश्न, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.
