Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के साथ समाप्त हुआ सीनियर महिलाओं का एकदिवसीय टूर्नामेंट, बिहार ने मिजोरम को हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: महिलाओं के सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट में बिहार का सफर जीत के साथ समाप्त हुआ.  इस टूर्नामेंट में कुल आठ मैच हुए, जिसमे दो में मिजोरम और अरुणाचल पर, बिहार को जीत मिली, जबकि छह में बिहार को  हार का मुंह देखना परा. कीट क्रिकेट स्टेडियम, भुवनेश्वर में चल रहे इस टूर्नामेंट में बिहार की टीम ने  मिजोरम को आठ विकेट से  हरा कर जीत के साथ टूर्नामेंट की समाप्ति की.

मिजोरम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही नहीं रहा. कप्तान  संध्या कुमारी और एमपी सिंगसॉन के अलावा कोई भी खिलाड़ी दोहरे अंक में प्रवेश नहीं कर सका.  और मिजोरम की पूरी टीम 38.3 ओवर में 78 ये स्कोर  पर सिमट गयी.

मिजोरम की और से पुल्पुल और नागासाकी एक एक पर, पूनम और एमपी शून्य पर, इराम पांच, टेरेमी पांच, जूली -9, तेते चार के स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठी, जबकि मकी दो के स्कोर पर नॉट आउट रही.  बिहार की ओर से ब्यूटी ने तीन, शरधा और पूजा ने दो-दो तथा रचना और अनामिका ने एक-एक विकेट लिए, जबकि ओपनर संध्या को स्वेता ने रन आउट किया.

79 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की शुरुआत में 19 के स्कोर पर कप्तान नीशत (9 रन) का विकेट खोना पर गया, पर दुसरे विकेट के लिए ब्यूटी और अंशु ने अर्ध शतकीय साझीदारी कर  टीम को जीत के दहलीज पर ला दिया. 76 के स्कोर पर अंशु (24 रन) पर आउट हो गयी.  जीत के समय ब्यूटी 34 और रचना शून्य पर क्रीज पर नाबाद रही. मिजोरम की ओर  से संध्या और एमपी सिंगसॉन ने एक एक विकेट लिए. यह इस टूर्नामेंट का आखिरी मैच था. यह जानकारी बिहार क्रिकेट संघ के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.

 

The post जीत के साथ समाप्त हुआ सीनियर महिलाओं का एकदिवसीय टूर्नामेंट, बिहार ने मिजोरम को हराया appeared first on Live Cities.