Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को लगा ये बड़ा झटका

स्पोर्ट्स डेस्क।क्रिकेट दुनिया भर में दिनों दिन बहुत ज्यादा लोकप्रिय होता जा रहा है और इस बार 2019 में होने विश्व कप के लिए क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 2019 में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट वनडे विश्व कप को लेेकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है उसका अंदाज उसके 6 महीने पहले ही सभी टिकट का बिक जाना ही इस बात को बता रहा है। अगर हम इस क्रिकेट का महाकुंभ कहे तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि इस विश्व कप में खेलने के लिए प्रत्येक टीम और उस टीम का खिलाड़ी सालों से सपना देखता है। लेकिन इस बार का विश्व कप ब्रिटेन में होने जा रहा है क्रिकेट का जनक भी ब्रिटेन को ही माना जाता है।

IND VS AUS: भारतीय टीम का ये दिग्गज गेंदबाज बना रहा है ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए खास प्लान

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की विश्व कप के शुरू होने में अभी बहुत समय बचा है लेकिन क्रिकेट प्रेमियों ने इस विश्व कप के लगभग सभी मैचों के टिकट खरीद लिए है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार उनके पास अब ज्यादा टिकट नहीं बचे हैं और आने वाले 15 या 20 दिन में बचे हुए टिकट भी उनके पास नहीं बचेंगे।

BSIP ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जल्‍द करें आवेदन

2019 में होने वाला विश्व कप 30 मई से शुरू होगा जो 14 जुलाई तक खेला जाएगा और इस विश्व कप कुल 48 मैच खेले जाएंगे। इस विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का एक मैच भी होने वाला है और भारत के सभी मैचों के टिकट बीक चुके हैं। इस बार के विश्व कप में पहले के विश्व कप से ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार के विश्व कप के शुरू होने से पहले ही टिकट का बिकना इस खेल की प्रति लोगों की रूची को बता रही है।



Herald