भारतीय टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज के लिए तैयार है। इस सीरीज के पहले टीम के खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और सभी को भरोसा है कि टीम ऑस्ट्रेलिया में इस बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाएगी। भारत ने पहले टेस्ट के लिए 12 खिलाड़ियों की घोषणा भी कर दी है। इस मैच से पहले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने फैंस से बात की।
मैदान से होटल जाने के समय की बात
फोटो: बीसीसीआई
भारत को एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलना है। एडिलेड के क्रिकेट मैदान और होटल के बीच काफी कम दुरी है और रोहित के साथ अश्विन पैदल ही होटल के लिए निकल गये। रास्ते में दोनों ही खिलाड़ियों ने फैंस के साथ बातचीत की।
दोनों ही खिलाड़ियों ने सीरीज के बारे में लोगों से बात की और उनका नजरिया जाना। दोनों ही खिलाड़ियों को पहले टेस्ट के लिए अंतिम 12 में जगह मिली है लेकिन रोहित के प्लेइंग इलेवन में खेलने पर अभी भी सवाल बना हुआ है।
सीरीज के लिए तैयार
फोटो: बीसीसीआई
रोहित शर्मा ने वीडियो चैट के दौरान सीरीज को लेकर टीम की तैयारी के बारे में भी बात की। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को सीरीज में जीत का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा
“हमें पिछले कुछ दिनों में अच्छी प्रैक्टिस की है। हम इस सीरीज की तरफ देख रहे हैं और यह एक जबरदस्त सीरीज होने वाली है। हम अच्छी क्रिकेट खेलकर अपने फैंस को निराश नहीं होने देंगे।”
अनुभव का मिलेगा फायदा
फोटो: बीसीसीआई
भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि इस भारतीय टीम में लगभग सभी खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव है और यह टीम के लिए फायदेमंद साबित ही सकता है। उन्होंने कहा
“ज्यादातर खिलाड़ी यहाँ दूसरी या तीसरी बार आ रहे हैं। हमारे पास बेहतरीन क्रिकेट खेलने का एक शानदार मौका है और उम्मीद है कि फैंस भी क्रिकेट का काफी मजा लेंगे और हम उन्हें बिलकुल निराश नहीं करेंगे।”
Rohit & Ashwin surprise fans on the streets of Adelaide
Ever wondered how you would feel if @ImRo45 or @ashwinravi99 walked up to you on the streets randomly? The duo did just that on their way back from the Adelaide Oval – by @28anand
https://t.co/iboI3dCvQz pic.twitter.com/7hQoguzM6d
— BCCI (@BCCI) December 5, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एडिलेड की सड़कों पर रोहित शर्मा और अश्विन ने फैंस का लिया इंटरव्यू, सभी से किया ये वादा appeared first on SportzWiki Hindi.

