Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एडिलेड टेस्ट: भारत के विनिंग कैच पर संदेह, ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने खड़ा किया विवाद

स्पोर्ट्स डेस्क। एडिलेड ओवल मैदान पर भारत ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 31 रन से हराकर 15 सालों का सूखा साफ़ किया है। भारत ने आखिरी और पाँचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 291 रन पर समेत कर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की है। वहीं आपको बता दें, 10 साल पहले अनिल कुंबले की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीता था। लेकिन भारत की जीत ऑस्ट्रेलिया को रास नहीं आ रही और विनिंग कैच विवाद खड़ा कर दिया है।

जी हाँ, भारतीय स्पिनर आर अश्विन की गेंद पर हेजलवुड का कैच केएल राहुल ने स्लिप में लपका और बड़ी जीत दर्ज की। लेकिन अब इस कैच पर ऑस्ट्रेलिया की मीडिया ने सवाल खड़े कर दिए है। ऑस्ट्रेलिया के फॉक्स क्रिकेट ने केएल राहुल के कैच का वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'क्या आखिरी कैच क्लीन था?' इस विडियो के शेयर करने के बाद फैन्स फॉक्स क्रिकेट से काफी नाराज है और जमकर ट्वीट कर रहे है।

यही नहीं ऑस्ट्रेलिया पत्रकार डीन रिची ने भी केएल राहुल के कैच पर संदेह जाहिर किया है। उन्होंने ट्विटर करते हुए लिखा, 'गलत खिलाड़ी नहीं बनना चाहता, लेकिन आखिरी कैच के कुछ रीप्ले देखना चाहूंगा।' एक अन्य पत्रकार मैट बेजली ने ट्वीट किया, 'क्या हम आखिरी कैच के साथ सहमत हैं? मैंने केवल मोबाइल पर री-प्ले देखें हैं।'

जब यह विवाद आगे बड़ा तो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कमेंटेटर डीन जोंस ने भी इस कैच पर सवाल खड़े कर दिए। जोंस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा कहना है कि अंपायरों को इस कैच को एक बार देखने की जरूरत है, उन्हें चेक करना चाहिए कि यह नो बॉल तो नहीं थी।

यह भी पढ़े:-

विराट ने शादी की पहली सालगिरा पर किया खुलासा, अनुष्का के आने पर इतनी बदल गई लाइफ​

विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाता है ये खिलाड़ी, ICC ने किया 'बैन'

गौतम गंभीर के बाद अब ये दिग्गज भी जल्द कर सकते है अपने संन्यास की घोषणा!



Herald