Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने विराट कोहली नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बीच लगातार तुलना होती रही है। इसके सबसे बड़ी वजह है कि विराट कोहली सचिन के लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। वनडे से लेकर टेस्ट मैचों तक विराट ने सचिन के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इस वीडियो से पीटर हैंड्सकॉम्ब, स्टीव ओकीफ, जोश हेजलवुड, माइकल स्वेपसन और मैथ्यू रेनशॉ हैं।

पीटर हैंड्सकॉम्ब ने विराट को बताया बेस्ट

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज बताया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी सचिन और विराट पर अपनी राय दे रहे हैं। इसमें अभी सिर्फ हैंड्सकॉम्ब और जोश हेजलवुड ही ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं वहीं बाकि खिलाड़ी टीम से बाहर हैं।

स्टीव ओकीफ ने भी विराट को बताया बेहतर

ऑस्ट्रेलिया के पीछे भारत दौरे पर टेस्ट मैचों में शानदार गेंदबाजी करने वाले स्पिन गेंदबाज स्टीव ओकीफ ने भी विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज बताया है। ओकीफ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टेस्ट मैच खेले हैं।

पिछले भारत दौरे पर उन्होंने पुणे टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। उनकी गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत दर्ज की। उस मैच की दोनों ही पारियों में उन्होंने 6-6 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया था।

जोश हेजलवुड ने सचिन को बताया बेहतर

ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने सचिन तेंदुलकर को विराट कोहली से बेहतर बताया है। हेजलवुड अभी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हरा दिया है।

हेजलवुड के अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ ने भी सचिन को ही बेहतर बताया है। वहीं माइकल स्वेपसन विराट को बेहतर बल्लेबाज माना है।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने विराट कोहली नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.