Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी हसी ने भारत को दी सलाह मेलबर्न में इस खिलाड़ी को दे मौका

इंटरनेट डेस्क। भारत और कंगारू टीम के बीच इस समय चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम 1—1 मैच जीतकर बराबरी पर है। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट का तीसरा मैच खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट का तीसरा मैच बहुत अहम है। क्योंकि दोनों टीमें ही इस मैच को जीत कर टेस्ट सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी। तीसरे टेस्ट मैच से पूर्व कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल हसी ने कहा कि तीसरे और अहम मुकाबले में हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को जरूर खिलाना चाहिए। क्योंकि मेलबर्न की पिच एडिलेड और पर्थ की पिचों से काफी अलग है।

माइकल हसी ने कहा हैं कि हार्दिक के आने से तेज गेंदबाजों पर थोड़ा भार कम होगा। साथ ही पांड्या बल्लेबाजी में भी अपने जलवे बिखेर सकते है। इसके साथ ही हसी ने कहा कि पांड्या जब लय में होता हैं और बल्लेबाजी करता हैं तो वो काफी हद तक मिशेल मॉर्श जैसी बल्लेबाजी करते हुए मैदान में नजर आते है। पांड्या का हाल ही में तीसरे टेस्ट के लिए टीम में चुना गया है। पांड्या एशिया कप में चोटिल हो गए थे। चोटिल होने के बाद हार्दिक पांड्या की ये पहली सीरीज होगी। ​विराट एंड कंपनी के लिए ये सीरीज बहुत खास हैं क्यों कि भारतीय टीम ने करीब 71 सालों से कंगारू धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में ​भारत के लिए ये सीरीज बहुत खास है।