भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले चौकाने वाली बात कही है. बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में आज तक कोई सीरीज नहीं जीत पाई है. कई दिग्गज का मानना है भारतीय टीम के पास ये सीरीज जीतने का मौका है.
रहाणे ने भारत को नहीं ऑस्ट्रेलिया को बताया फेवरेट

रहाणे ने कहा, हम किसी भी हाल में ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं लेने वाले है. स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के ना होने से हम उनकी टीम को हल्के में नहीं ले सकते हैं. मेरे हिसाब से अभी भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतने की मेरी पहली पसंद है.
रहाणे ने उस्मान ख्वाजा के बारे में कहा, ख्वाजा खतरनाक बल्लेबाज है. उनको पता है विकेट कैसे खेलेगा. उनको आउट करना हमारी सबसे बड़ी चुनौती है.
हम ऑस्ट्रेलिया को हल्के में नहीं ले रहे हैं

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के पास अनुभव नहीं है. लेकिन वो बिना अनुभव भी खतरनाक साबित होंगे.रहाणे ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने गेंदबाजों मिशेल स्टार्क, जोश हैज़लवुड, पैट कमिन्स और नाथन लियोन के कारण पहले टेस्ट जितने की पहली पसंद होगी. इनकी गेंदबाजी आक्रमण शानदार है. अगर आप कोई भी टेस्ट सीरीज जितना चाहते हैं उसके लिए आपके पास बेहतरीन गेंदबाज होने चाहिए.
वनडे और टी-20 टीम से बहुत दिनों से बाहर चल रहें हैं रहाणे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे ने वर्ष 2011 में पदार्पण किया था. टेस्ट में उन्होंने 41.40 और वनडे में उन्होंने 35.26 की औसत से अब तक रन बनाए हैं. वनडे में उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी दी जाए इसी संशय में वो टीम में रहते हुए भी कई बार नहीं खेल पाए. लेकिन इस खिलाड़ी को अभी भी भरोसा है कि यह खिलाड़ी भारत की ओर से विश्व कप खेलेगा. बता दें, अभी कुक्स्ह दिन पहले एक इंटरव्यू में इस खिलाड़ी ने ये बात कही थी. रहाणे का भारत के बाहर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया को बताया टेस्ट सीरीज जीतने का दावेदार, इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से हैं भयभीत appeared first on SportzWiki Hindi.