Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, इस नये खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम के बीच हाल में ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस टेस्ट सीरीज को बांग्लादेश की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 2-0 से जीत लिया था. अब बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 9 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच खेली जायेगी.

वेस्टइंडीज ने रोवमैन पॉवेल को बनाया कप्तान 

9 दिसंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यी टीम का ऐलान हो गया है. वेस्टइंडीज की टीम ने वनडे सीरीज के लिए रोवमैन पॉवेल को अपना नया कप्तान बनाया हुआ है.

बता दे, कि टीम के नियमित कप्तान जेसन होल्डर अपनी चोट के चलते टीम से बाहर हैं, इसलिए वेस्टइंडीज की कप्तानी पहली बार रोवमैन पॉवेल को दी गई है.

डैरेन ब्रावो की दो साल बाद हुई वनडे टीम में वापसी 

आपकों बता दे, कि स्टार बल्लेबाज डैरेन ब्रावो की दो साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. इससे पहले भारत के खिलाफ उनकी टी-20 टीम में वापसी हुई थी. अब उन्हें वनडे टीम के लिए भी चुन लिया गया है.

गेल, रसेल, पोलार्ड जैसे खिलाड़ी एक बार फिर टीम में नहीं 

आपकों बता दे, कि वेस्टइंडीज की इस वनडे टीम में एक बार फिर क्रिस गेल, किरन पोलार्ड व आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी नहीं है. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी यह तीनों ही खिलाड़ी नहीं थे.

हालाँकि, यह तीनों ही खिलाड़ियों ने हाल में हुई टी-10 लीग में हिस्सा लिया था. वेस्टइंडीज की इस चुनी गई 15 सदस्यी टीम में युवा ओपनर बल्लेबाज एविन लुईस को भी जगह नहीं मिली है.

वनडे सीरीज के लिए इस प्रकार है वेस्टइंडीज की टीम 

रोवमन पॉवेल (कप्तान), फैबियन एलन, सुनील एम्ब्रिस, देवेंद्र बिशू, रोस्टन चेज, चंद्रपॉल हेमराज, शिमोन हेटमेयर, डैरेन ब्रावो, शाई होप, कार्लोस ब्रैथवैट, किमो पॉल, किरन पॉवेल, केमर रोच, मार्लोन सैम्युल्स, ओशैन थॉमस

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का हुआ ऐलान, इस नये खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.