स्पोर्ट्स डेस्क।बांग्लादेश क्रिकेट टीम बहुत कम समय दुनिया के बड़ी बड़ी टीमों को हराकर बता दिया है की वह आने वाले समय में बहुत अच्छी टीम बन सकती है। इस टीम के कुछ खिलाड़ियों ने वनडे और टेस्ट में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करके अपना और अपनी टीम को अच्छा रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा अगर किसी खिलाड़ी के परीक्षा होती है तो वह टेस्ट मैच में होती है। बांग्लादेश के सबसे अच्छे बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
इंस्टाग्राम में आया स्टेटस प्राइवेसी फीचर, जानें कौन देख सकता है आपकी स्टोरी
रहीम कई सालों से टीम में विकेटकिपर के रूप में अपनी टीम के लिए अच्दा प्रदर्शन कर रहे हैं और बल्ले से रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है जो शायद किसी दुसरे खिलाड़ी के लिए बनाना आसान काम नहीं होगा। बांग्लादेश टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है और रहीम ने इस सीरीज में अपने टेस्ट करियर के 4000 रन बनाने वाले बांग्लादेश के दूसरे बल्लेबाज बनने का गोरव प्राप्त किया है। रहीम टेस्ट क्रिकेट में 2 दोहरे शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपरखिलाड़ी है।
पपीते के पत्तों के जूस में है इन गंभीर बीमारियों का इलाज
रहीम ने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ 18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था इसके बाद से अब तक इस खिलाड़ी ने लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। टेस्ट में कई ऐसे खिलाड़ी बड़ेे विकेटकीपररहें है लेकिन कोई भी 2 दोहरा शतक नहीं लगा पाया है। रहीम 2 दोहरा शतक लगाने के मामले में धोनी और गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट में चार हजार रन बनाना कोई आसान काम नहीं होता है और रहीम ने अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।
Herald