लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क (अतुल पांडे): भारतीय टीम इस समय विराट कोहली की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. टीम इंडिया भले ही वनडे रैंकिंग में दूसरे नम्बर पर हो, लेकिन इसके बावजूद 20 में से 14 मुकाबले अपने नाम कर साल 2018 की सबसे कामयाब टीम रही. वहीं, टेस्ट में भारतीय टीम नम्बर वन पर है. महेंद्र सिंह धोनी भारत के वो पूर्व कप्तान हैं जिन्होंने इस विश्व की नंबर एक टीम की नींव रखी थी.
आज ही के दिन साल 2004 में पूर्व कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था. बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव में हुए इस वनडे मुकाबले के बाद से आज तक धोनी वह भारतीय क्रिकेटर हैं जो लगातार खबरों में बने हुए हैं. आज के दिन धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 14 साल पूरे कर लिए हैं.

और महेन्द्र सिंह धोनी को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 से बाहर किया तो लोगों को लगा की इस पूर्व भारतीय कप्तान का समय अब खत्म हो गया है, लेकिन ऐसा कतई नहीं है. 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन वनडे की सीरीज में विकेटकीपर धोनी की वापसी होनी लगभग तय है. इसलिए भारतीय चयनकर्ता सोमवार को आपस में बातचीत करेंगे. मुख्य चयनकर्ता सोमवार को आपस में बातचीत करेंगें.
उठे थे सवाल :
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. इस बार टी-20 टीम से उन्हें बाहर किया और ऑस्ट्रेलिया में ही वनडे टीम में वापस आकर वह आलोचकों को बताएंगे कि वनडे विश्व कप तक वह इस टीम का हिस्सा रहेंगे.
भारतीय टीम का कार्यक्रम
तारीख, फॉर्मेट, विपक्षी, स्थान
12 जनवरी, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, सिडनी
15 जनवरी, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड
18 जनवरी, वनडे, ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न
The post जानिए आज का दिन क्यों है धोनी के लिए खास, क्या फिर से वापसी के मूड में हैं appeared first on Live Cities.