एकतरफ भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, तो वहीँ भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच चल रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड ए को मात देकर सीरीज में अजय बढ़त बना ली है. दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ए को भारत ए ने 5 विकेट से हराया.
तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ‘2-0’की अजेय बढ़त हासिल कर ली है
Another toss win for India A and they have elected to bowl first at Bay Oval. Confident chasers. Rutherford and Worker to open up for NZ A in a few moments. LIVE scoring | https://t.co/CaBvSSTKNx LIVE stream | https://t.co/RHSPMcMnWW #NZAvINDA pic.twitter.com/6XpTXTMqN0
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 9, 2018
गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. न्यूजीलैंड ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विल यंग के शतक की बदौलत 299/6 का मजबूत स्कोर बनाया, लेकिन भारत ए के लिए कप्तान मनीष पांडे ने 109 गेंदों में 111 रनों की बेहतरीन पारी खेली और भारतीय टीम ने 49 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल की.
कप्तान मनीष पांडे ने जड़ दिया शानदार शतक
A very impressive chase led by India A captain Manish Pandey with 111*. India A win the series with a game to go. New Zealand A looking to finish strong on Tuesday in the final match. #NZAvINDA pic.twitter.com/K79lzWwrvW
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 9, 2018
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए की टीम मयंक अग्रवाल (25) और शुबमन गिल (25) रनों की मदद से 40 रनों की तेज़ शुरुआत दिलाई. दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मनीष पांडे ने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर (59) के साथ 90 और चौथे विकेट के लिए विजय शंकर (59) के साथ 123 रनों की साझेदारी निभाई.
हालांकि ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हो गए, लेकिन मनीष पांडे (109 गेंद 111*) ने इस बीच अपना शतक पूरा किया और अक्षर पटेल (12*) के साथ मिलकर टीम को एक ओवर शेष रहते जीत दिला दी.
विल यंग ने 106 गेंदों में 102 रन बनाये
Will Young has a
! Has looked good since arriving at the crease and continues his strong form for NZ A. Second hundred against India A on this tour. LIVE scoring | https://t.co/CaBvSSTKNx LIVE stream | https://t.co/RHSPMcMnWW #NZAvINDA pic.twitter.com/X0Ht8S0Deq
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 9, 2018
बता दें, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले ओवर में हैमिश रदरफोर्ड के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड ए के लिए विल यंग और जॉर्ज वर्कर ने दूसरे विकेट के लिए 190 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई. विल यंग ने 106 गेंदों में 102 रन बनाये, लेकिन जॉर्ज वर्कर अभाग्यशाली रहे और 99 रन बनाकर आउट हुए.
33 ओवर में मेजबान टीम का स्कोर 199/2 था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने यहाँ से वापसी की और अगले 17 ओवर में सिर्फ 100 रन बने. भारत ए की तरफ से खलील अहमद और नवदीप सैनी ने दो-दो और सिद्धार्थ कॉल, अक्षर पटेल एवं कृष्णप्पा गौतम ने एक-एक विकेट लिया.
स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड ए: 299/9 (विल यंग 102, जॉर्ज वर्कर 99, खलील अहमद 2/65)
भारत ए: 300/5 (मनीष पांडे 111*, श्रेयस अय्यर 59, विजय शंकर 59)
The post कप्तान मनीष पांडे ने लगाया शानदार शतक, भारत ए ने न्यूजीलैंड ए को मात देकर सीरीज पर हासिल की अजेय बढ़त appeared first on SportzWiki Hindi.
! Has looked good since arriving at the crease and continues his strong form for NZ A. Second hundred against India A on this tour. LIVE scoring |