टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने हाल ही चोट के बाद क्रिकेट में वापसी की है. इस दौरान उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में में भी शामिल किया गया था , लेकिन उन्हें बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल नही किया गया है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ज़ाने से पहले हार्दिक पंड्या टाइम्सनाउ को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बात की.
धोनी, धोनी हैं

धोनी को लेकर बात करते हुए उन्होंने काह कि
“महेंद्र सिंह धोनी जो कभी भी ज्यादा बात नही करते हैं. वो हमे वो करने देते हैं, जो हम करना चाहते हैं. उन्होंने मेरे खेल में किसी तरह का बदलाव नही किया हैं. वो मेरे लिए महत्वपूर्ण है, मैंने उन्ही की कप्तानी में ही डेब्यू किया था. इस दौरान मैं बिल्कुल नया था. मैं सीख रहा था. उस दौरान मुझे समय दिया और मुझे मेरा रोल समझने में आसानी हुई. जबकि विराट ने मेरा समर्थन किया है. जब भी मेरे दिन खराब होते हैं, तो वो मेरे साथ होता है. मुझे ख़ुशी है उसकी कप्तानी में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया है.”
रोहित अलग तरह के कप्तान हैं

रोहित को लेकर बात करते हुए हार्दिक पंड्या ने कहा कि
“रोहित शर्मा बहुत शानदार कप्तान है. वो आप को कभी भी ये महसूस नही होने देता है, कि वो टीम का कप्तान है. इसके अलावा वो आप को वो करने देता है, जो आप करना चाहते हैं. वो बहुत शांत रहता है. तीनों अलग तरह के कप्तान है और अपनी जगह पर बेहद शानदार कप्तान हैं.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“मुझे उसके अंडर खेलने का पसंद है. धोनी वो हैं, जिनकी वजह से मेरा करियर शुरू हुआ है. अगर धोनी न होते तो मेरा करियर अलग होता. विराट ने मेरी मुश्किल समय पर हमेशा से मदद की है. रोहित की वजह से मेरा करियर आगे आया है.”

आप को बता दें, कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ही हार्दिक पंड्या ने आईपीएल में डेब्यू किया था. जिसके बाद उनके करियर में काफी ज्यादा बदलाव आया था. इस दौरान उन्होंने खुद को अलग तरह से साबित किया है. जिस वजह से वो इस समय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post हार्दिक पंड्या ने बोला मन की बात, बताया-धोनी, विराट और रोहित में किसकी वजह से मिली सफलता appeared first on SportzWiki Hindi.