क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपना अंतिम मैच खेल रहे हैं। रणजी ट्रॉफी का यह मैच दिल्ली और आंध्रा के बीच खेला जा रहा है। फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में गंभीर ने शानदार शतकीय पारी खेली। क्रिकेट में काफी कम ऐसे बल्लेबाज होते हैं जिन्होंने अपने अंतिम मैच में शतक बनाया हो।
शतकीय पारी खेली

6 दिसम्बर से शुरू हुए रणजी मैच में गौतम ने आज सुबह अपना शतक पूरा किया। यह शतक उनके प्रथम श्रेणी करियर का 43वां शतक है। कल दिन का खेल खत्म होने के समय तक गंभीर 92 रन बनाकर नाबाद थे।
आज सुबह उन्होंने अपना शतक पूरा किया। 185 गेंद की अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके लगाये। आज इस मैच का तीसरा दिन का और अभी तक दो पारी भी समाप्त नहीं हुए हैं। ऐसे में शायद दोबारा गंभीर की बल्लेबाजी न ही आये।
112 रनों पर हुए आउट

गौतम गंभीर 112 रनों की पारी खेलने का बाद ऑफ स्पिनर शोएब खान का शिकार बने। विकेटकीपर श्रीकर भरत ने कैच पकड़ उन्हें पवेलियन भेज दिया। अब शायद ही कभी क्रिकेट के मैदान पर गंभीर का जलवा देखने को मिले।
दो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर ने भारत के लिए अंतिम मैच 2016 में खेला था। इसके बाद उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल में भी उनका पिछला सत्र खराब रहा था और बीच सीजन में ही उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।
कल मैदान में घुसा था फैन

गौतम गंभीर देश के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और इसी वजह से कल एक क्रिकेट प्रेमी मैदान में उनके साथ सेल्फी लेने पहुँच गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके बाद मैदान में पुलिस ने आकर उस फैन को बाहर निकला। गंभीर के क्रिकेट छोड़ने के बाद राजनीति में आने की बात हो रही थी लेकिन उन्होंने के इंटरव्यू में इसे पूरी तरह खारिज कर दिया था।
देखें शतक का वीडियो:
Well played champ @GautamGambhir
pic.twitter.com/pZUlaCqgAf
— Rajesh Pa.Poo. (@Rajesh_PaPoo) December 8, 2018
The post वीडियो: गौतम गंभीर ने अपने अंतिम मैच में जड़ा शानदार शतक, विरोधी टीम के खिलाड़ियों ने जीता दिल appeared first on SportzWiki Hindi.


