बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका), 16 दिसम्बर: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाद वर्नोन फिलेंडर चोटिल होने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलेंडर के दाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है और इस कारण वह पहले टेस्ट मैच से बाहर हुए हैं।
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 दिसम्बर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। इसके अलावा, दूसरा टेस्ट मैच तीन से सात जनवरी तक केप टाउन में और तीसरा मैच जोहानसबर्ग में 11 से 15 जनवरी तक खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी लुंगी नगीदी घुटने की चोट के कारण फरवरी तक के लिए क्रिकेट जगत से बाहर हो गए हैं और ऐसे में वह भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे।
The post बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे चोटिल फिलेंडर appeared first on SportzWiki Hindi.