Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साइना नेहवाल को शादी की बधाई देने में सचिन तेंदुलकर से हुई बड़ी गलती, डिलीट करना पड़ा ट्वीट

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शुक्रवार ने 14 दिसम्बर को शादी कर ली। साइना नेहवाल ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। पहले दोनों की शादी की तारीख 16 दिसंबर को तय थी, लेकिन उन्होंने दो दिन पहले ही शादी कर सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया पर साइना नेहवाल और पी कश्यप को शादी की बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।

सचिन तेंदुलकर से हुई बड़ी गलती

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से इसी बीच बहुत बड़ी गलती हो गयी। साईना नेहवाल और पी कश्यप को बधाई देने के चक्कर में सचिन ने गलत फोटो पोस्ट कर दी।

सचिन ने फोटो शेयर करते समय ध्यान नहीं दिया और उन्होंने साइना नेहवाल के साथ पारुपल्ली कश्यप की जगह किदांबी श्रीकांत की तस्वीर साझा करते हुए शादी की बधाई दी। श्रीकांत भी भारतीय बैडमिंटन टीम के स्टार खिलाड़ी हैं।

जल्द किया सुधार

सचिन के इस ट्विट को पोस्ट करते ही लोगों ने उनके मजे लेने शुरुआत कर दिए। हालाँकि, मास्टर ब्लास्टर को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया और उन्होंने पोस्ट डिलीट कर नया पोस्ट डाला। इसमें उन्होंने लिखा

“उनकी शादी पर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप को हार्दिक बधाई। एक खुश शादीशुदा जीवन हो! आप दो को बहुत बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको अपने जीवन की सबसे अच्छी साझेदारी के लिए आशीर्वाद दें।”

16 दिसंबर को रिसेप्शन

14 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधे साईना और कश्यप 16 दिसम्बर को अपने शादी का रिसेप्शन देने वाले हैं। साइना के पिता हरवीर सिंह ने पीटीआई से कहा कि साइना और कश्यप ने अदालत के नियमों के तहत सुबह 11.30 बजे शादी की।

यह शादी साइना के साइबराबाद के रायदुर्गम स्थित घर में हुई। उन्होंने यह भी बताया कि शादी में साइना और कश्यप के परिवार के रिश्तेदारों सहित लगभग 40 मेहमानों ने हिस्सा लिया था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post साइना नेहवाल को शादी की बधाई देने में सचिन तेंदुलकर से हुई बड़ी गलती, डिलीट करना पड़ा ट्वीट appeared first on SportzWiki Hindi.