भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और 2011 विश्व कप में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में शामिल हैं। अब जयपुर में धोनी के वैक्स की स्टेच्यू म्यूजियम में लगाया गया है। जयपुर का यह वैक्स म्यूजियम शहर के नागरगढ़ में स्थित है। इस स्टेच्यू को सोमवार को लोगों के लिए खोल दिया गया था।
पहले से मौजूद सचिन का स्टेच्यू

महेंद्र सिंह धोनी का स्टेच्यू लगाने से पहले वहां क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का वैक्स स्टेच्यू मौजूद है। सचिन वहां टेस्ट मैच के कपड़ों में नजर आते हैं वहीं धोनी का लुक वनडे जैसा है।
धोनी के बल्लेबाज के बजाय विकेटकीपर के रूप में दिखाया गया है। धोनी आज भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम विकेटकीपर हैं और उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। यही वजह है कि यहाँ उनका विकेटकीपर रूप दिखाया गया है।
धोनी और विराट के बीच हुआ था सर्वे

म्यूजियम के दो साल पुरे होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच स्टेच्यू को लेकर सर्वे हुआ था। यहाँ ज्यादा लोगों का मत धोनी था और इसी वजह से उनका स्टेच्यू बनाया गया।
इस बारे में वैक्स म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि म्यूजियम का उद्देश्य पर्यटकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरणा देने का भी रहा है। हमने पिछले साल एक ओपिनियन पोल किया था कि आप विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में किसका वैक्स स्टेच्यू यहां देखना चाहते हैं, इसमें सर्वाधिक वोट धोनी के पक्ष में रहे थे।
तीन महीने में बना यह स्टेच्यू
फोटो: पिंकसिटीपोस्ट
धोनी का यह स्टेच्यू करीब 56 किलो का है। हाइट 5.9 फीट की है। इसे बनाने में 19 किलो वैक्स और इसके अलावा फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसे प्रसिद्ध स्कल्पटर सुशांता रे ने तीन माह में बनाया है। उनके आसपास वानखेड़े स्टेडियम बनाया गया है। इसी मैदान पर कप्तान धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post जयपुर वैक्स म्यूजियम में लगाया गया पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का स्टेच्यू, देखें तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.