बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अब ज्यादा समय नही बचा है. ऐसे में भारत के लिए मुसीबत कम होने का नाम नही ले रही है. एक तरफ जहाँ अश्विन की फिटनेस को लेकर लगातार सवाल किये जा रहे है. वहीं अब जडेजा को लेकर भी सवाल उठ रहे है. इसी कड़ी में अब जडेजा को लेकर भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले ने बात की इस दौरान उन्होंने साफ़ किया कि जडेजा को टीम की जरूरत है.
टीम को इस समय उनकी जरूरत है

जडेजा को लेकर बात करते हुए अनिल कुंबले न कहा कि
“अगर दोनों स्पिनर्स चोट की वजह से नही खेल पाते हैं, तो भारत के पास इस बार चार तेज़ गेंदबाजों के अलावा और कोई चारा नही बचेगा. मुझे नही लगता है कि कुलदीप को इस समय अकेले टीम में शामिल करने की जरूरत है. मुझे लगता है कि कुलदीप को अभी कुछ समय की और ज्यादा जरूरत है.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“वो अभी युवा है उसे किसी के साथ की जरूरत है. वो साथ जडेजा और अश्विन पूरा कर सकते है. इसके अलावा मैंने देखा है कि जडेजा पिछले कुछ समय पहले फ़ील्डिंग कर रहे थे. ऐसे में मुझे नही पता है कि उन्हें कौन सी चोट लगी है.”
कोच ने दिया था बयान

ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों में वह अधिकांश समय क्षेत्ररक्षण करते हुए भी दिखे जिससे भारतीय टीम के चोट प्रबंधन कार्यक्रम पर सवाल उठ रहे हैं. शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि
“जडेजा के साथ समस्या यह थी कि कंधे में जकड़न के कारण ऑस्ट्रेलिया आने के चार दिन बाद उन्होंने इंजेक्शन लिया था.”
उन्होंने कहा, कि
“इसका असर होने में कुछ समय लगा. जब वह भारत में था तब भी उसके कंधे में जकड़न थी, लेकिन इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट खेला. यहां ऑस्ट्रेलिया आने के बाद उसने एक बार फिर यही परेशानी महसूस की और उसे इंजेक्शन दिया गया.”

शास्त्री के इस बयान से सवाल उठने लगे हैं कि क्या शत प्रतिशत फिट नहीं होने के बावजूद खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लाया गया. कोच ने स्वीकार किया कि जडेजा के उबरने में उम्मीद से अधिक समय लगा.
उन्होंने कहा कि इसमें (जडेजा के उबरने में) उम्मीद से अधिक समय लगा और हम सतर्कता बरतना चाहते थे. आप यह नहीं चाहते कि पांच या 10 ओवर फेंकने के बाद कोई गेंदबाजी बाहर हो जाए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अनिल कुंबले ने विराट समेत टीम मैनेजमेंट पर उठाया सवाल, उड़ सकती हैं रवि शास्त्री की नीदें appeared first on SportzWiki Hindi.