भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। टीम टी-20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेल रही है। अभी तक हुए दो टेस्ट मैच में दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर हैं। एडिलेड में खेला गया पहला मैच भारत ने 31 रनों से जीता था, वहीं पर्थ में हुआ दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से। अब 26 दिसम्बर से दोनों ही टीमें मेलबर्न में तीसरा टेस्ट मैच खेलेगी।
खिलाड़ी कर रहे आराम

दूसरे टेस्ट के खत्म होने के बाद सभी खिलाड़ियों को करीब एक सप्ताह का आराम मिल गया है। पहले दो मैच और ट्रेवल से थके खिलाड़ी तीसरे मैच से पहले आराम कर खुद हो तरोताजा कर रहे हैं।
अब 23 दिसम्बर से खिलाड़ी दोबारा मैच पर उतरेंगे और प्रैक्टिस की शुरुआत करेंगे। तीसरा मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम से सीरीज हार का खतरा समाप्त हो जायेगा।
अनुष्का की फिल्म देखने पहुंचे विराट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो कल रिलीज हुई। विराट उसे देखने मेलबर्न के एक मॉल में पहुँचे। विराट के वहां मौजूदगी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस वीडियो को अनुष्का शर्मा के किसी फैन ने शेयर किया है। इस फिल्म में अनुष्का ने एक फिजिकली चैलेंज्ड स्पेस साइंटिस्ट का किरदार निभाया है। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए अनुष्का ने खुद पर काफी मेहनत भी की है।
फिल्म पर नहीं दी प्रतिक्रिया

विराट जब भी अनुष्का की कोई फिल्म देखते हैं सोशल मीडिया के जरिये अपनी प्रतिक्रिया जरुर देते हैं। परी और सुई धागा देखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ की थी।
कप्तान विराट कोहली का पूरा ध्यान मेलबर्न टेस्ट पर टिका हुआ है। टीम पिछले कई विदेशी दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन अभी तक सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में यह टीम के पास बड़ा मौका है।
देखें वीडियो:
| @imVkohli spotted at Melbourne Central today post watching #Zero
#Virushka
(https://t.co/2Ot7cvfH3T) pic.twitter.com/8NLSeJfdnk— Anushka Sharma FC
(@AnushkaSFanCIub) December 21, 2018
The post पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म देखने मॉल में पहुंचे विराट कोहली, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.
|
(@AnushkaSFanCIub)