Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज के बयान बाद अब हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने रमेश पोवार को लेकर चौकाने वाला बयान

भारतीय महिला क्रिकेट में इन दिनों जबरदस्त विवाद छाया हुआ है। हाल ही में वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए आईसीसी महिला विश्व टी-20 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज को बाहर किया गया। जिस मामले ने जबरदस्त तूल पकड़ा,

रमेश पवार को लेकर भारतीय महिला क्रिकेट दो धड़ो में बंटा

और आखिरकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद से रमेश पवार को इस्तीफा देना पड़ा। रमेश पवार की मिताली राज का साथ नहीं बन पा रही थी और माना जा रहा है कि इसी कारण से उन्होंने मिताली को नहीं चुना।

अब रमेश पवार को तो बीसीसीआई ने हटा दिया है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। लेकिन वहीं मिताली राज को अपने ही साथी खिलाड़ी साथ नहीं दे रहे हैं।

स्मृति-हरमनप्रीत कौर चाहती हैं पवार को बरकरार रखना

जी हां…. मिताली राज की साथी खिलाड़ी टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना कोच रमेश पवार से विवाद के बाद भी उन्हीं को बरकार रखना चाहती हैं।

अब इसे भारतीय महिला क्रिकेट दो भागों में बंट चुकी हैं। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर तो पूरी तरह से रमेश पवार के समर्थन में आ चुकी हैं जो उन्हें बरकरार रखना चाहती हैं।

स्मृति-हरमन के पत्र पर सीओए की बात…

बीसीसीआई के सीओए विनोद राय ने स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीसीसीआई को लिखे पत्र को लेकर कहा कि “वे चाहते हैं कि वे चाहते हैं कि रमेश पवार अपने पद पर बने रहें। हरमनप्रीत और स्मृति ने रमेश पवार के कार्यकाल को बढ़ाने का समर्थन किया है। लेकिन वहीं ये भी पता चला है कि एकता बिष्ट और मानसी जोशी के अलावा वनडे कप्तान मिताली उन्हें ये पद दोबारा दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं।”

हरमनप्रीत कौर ने पवार के लिए कही ये बात…

वहीं हरमनप्रीत कौर ने इस पत्र में लिखा कि “टी-20 कप्तान और वनडे उपकप्तान के रूप में मैं अपील करती हूंं कि पवार को हरामी टीम के कोच के रूप में आगे भी बरकरार रखने की स्वीकृति दी जाए। अगले टी-20 विश्व कप में 15 महीनें और न्यूजीलैंड दौरे में 1 महिला ही बाकी है। वो एक टीम के रूप में जिस तरह से हमारे अंदर बदलाव लाए हैं उसे देखते हुए मुझे उन्हें बदलने का कोई कारण नजर नहीं आता है।”

तो स्मृति ने भी हरमन की मिलायी हां में हां

इसके साथ ही स्मृति ने भी हरमनप्रीत कौर की हां में हां मिलाते हुए कहा कि “अगस्त में पवार को पूर्णकालिन कोच के रूप में नियुक्ति के बाद से टीम में काफी सुधार हुआ। पवार ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाया। पवार के आने के बाद से, उन्होंने सहयोगी स्टाफ के साथ मिलकर टीम के रूप में हमारा मनोबल बढ़ाया जिससे हम लगातार 14 टी-20 मैच जीतने में सफल रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास दिया।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post मिताली राज के बयान बाद अब हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने रमेश पोवार को लेकर चौकाने वाला बयान appeared first on SportzWiki Hindi.