Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने डेब्यू रणजी मैच में ही इस बल्लेबाज ने बना दिया विश्व रिकॉर्ड, अब दूर नहीं टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

मध्य प्रदेश और हैदराबाद के बीच चल रहे रणजी ट्राफी के मुकाबले में कई  नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. इस मैच में अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज अजय रोहेरा के नाबाद 267 रनों की पारी और यश दुबे (नाबाद 139) के साथ पांचवें विकेट के लिए अटूट साझेदारी के दम पर मध्य प्रदेश ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी के मैच में तीसरे दिन 4 विकेट पर 562 रन बनाकर पारी घोषित कर दी.

अजय रोहेरा ने बना दिया ये विश्व रिकॉर्ड 

इस मैच में अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू कर रहे अजय रोहेरा ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल अजय रोहेरा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

इससे पहले अमोल मजूमदार के नाम था ये विश्व रिकॉर्ड 

अजय रोहेरा ने 345 गेंदों में 21 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 267 रनों की पारी खेली. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के ही अमोल मजूमदार के नाम था जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में बॉम्बे के लिए खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ 1993 में 260 रनों की पारी खेली थी. तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के बहीर बशीर हैं जिन्होंने स्पीन घर रीजन के लिए 2017 में अपने डेब्यू मैच में अमो रीजन के खिलाफ नाबाद 256 रनों की पारी खेली थी.

हैदराबाद की टीम पहली पारी में 124 रन पर सिमट गयी थी

वैसे रणजी के इस मैच की बात करें तो इससे पहले हैदराबाद की टीम पहली पारी में 124 रन पर सिमट गयी थी. इस तरह से मध्य प्रदेश की बढ़त अब तक 438 रन की हो गयी है.

इस प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी की खूब वाह वाही हो रही है. इस खिलाड़ी को उभरता हुआ सितारा बताया जा रहा है. इस मैच पर मध्य प्रदेश पूरी तरह से अपनी पकड़ बना ली है. अब ये देखना होगा कब मध्य प्रदेश की टीम इस मैच को अपने नाम करती है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post अपने डेब्यू रणजी मैच में ही इस बल्लेबाज ने बना दिया विश्व रिकॉर्ड, अब दूर नहीं टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम appeared first on SportzWiki Hindi.