Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: जसप्रीत बुमराह के सामने आरोन फिंच ने टेके घुटने, गेंद की टर्न देख रह जायेंगे हैरान

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार शुरुआत की है। पहले टेस्ट में सलामी बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद दूसरे मैच में उन्होंने शानदार वापसी की। ऑस्ट्रेलिया की टीम एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट 31 रनों से हार गयी थी। इस मैच की दोनों ही पारियों में उनका टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा था।

अच्छी शुरुआत मिली

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और आरोन फिंच ने दूसरे टेस्ट में शानदार शुरुआत की। पर्थ की तेज विकेट पर दोनों बल्लेबाजों ने दिन के पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं खोया।

दोनों ही बल्लेबाजों ने लंच तक ऑस्ट्रेलिया की टीम को कोई भी झटका नहीं लगने दिया। तेज गेंदबाजी के लिए मददगार पिच पर लंच के बाद भी दोनों बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की और अपनी टीम को 100 रनों के पार पहुंचा दिया।

जसप्रीत बुमराह ने किया फिंच का शिकार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आरोन फिंच को आउट कर 112 रनों की साझेदारी को तोड़ा। इस सीरीज में यह पहला मौका है जब दोनों टीम के सलामी बल्लेबाज ने शतकीय साझेदारी बनाई हो।

जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पारी के 36वें ओवर में आरोन फिंच को पवेलियन भेजा। बुमराह की तेज और आगे की गेंद को फिंच समझ नहीं पाए और ड्राइव करने के चक्कर में उनके पैरों पर आकर लगी। आउट होने के बाद फिंच ने रिव्यू भी नहीं लिया।

फिंच ने बनाये 50 रन

पहले टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में फ्लॉप होने वाले फिंच ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्हें लगातार नीचे बल्लेबाजी कराने की बात हो रही थी लेकिन उन्होंने अपने आलोचकों को करार जवाब दे दिया है।

आरोन फिंच ने 105 गेंद पर 50 पर बनाये। उनकी इस पारी में 6 चौके जड़े। शेन वार्न ने उनके शतक बनाने की भविष्यवाणी की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वह दूसरी पारी में जरुर वार्न की बात को सच करने की कोशिश करेंगे।

देखें वीडियो:

The post वीडियो: जसप्रीत बुमराह के सामने आरोन फिंच ने टेके घुटने, गेंद की टर्न देख रह जायेंगे हैरान appeared first on SportzWiki Hindi.