Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने अपना मैन ऑफ़ द मैच किया था हौसलाअफजाई, उसी खिलाड़ी ने बाद में नहीं दिया सम्मान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के बीच कैसे रिश्तें रहे हैं ये हर कोई जानता है। दोनों ही दिल्ली के खिलाड़ी हैं और दोनों ही बहुत ही आक्रमकता के लिए जाने गए हैं। लेकिन इनके बीच दो रिश्तें रहे हैं कभी खट्टा तो कभी मीठा वाला रहा है।

विराट कोहली के साथ गौतम गंभीर के रिश्ते रहे हैं कभी गुस्सा, कभी प्रेम

मंगलवार को गौतम गंभीर ने अपने सभी तरह के क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। ऐसे में आज हम आपको गौतम गंभीर के बारे में खासकर इसी कारण से बता रहे हैं।

गौतम गंभीर का भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली के साथ दिलचस्प सफर रहा है। एक ऐसा सफर जिसमें कहीं गुस्सा तो कही बड़ा ही खुशनुमा पल देखा गया है।

साल 2013 के आईपीएल में दोनों के बीच हुई थी जबरदस्त तकरार

पूरा क्रिकेट जगत जानता है कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच साल 2013 के आईपीएल के दौरान जबरदस्त तकरार हुआ था। इस तकरार में विराट कोहली और गौतम गंभीर दोनों ही एक दूसरे को मारने पर आमादा दिखे थे।

2013 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच जबरदस्त वाक युद्ध देखा गया था जो मरने-मारने पर उतारू थे।

नफरत से पहले देखा गया था ये अनोखा प्रेम

भले ही क्रिकेट जगत ने विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच ये तकरार और नफरत तो देखी लेकिन क्या इनके बीच का प्यार देखा है?

कई क्रिकेट प्रेमियों का जवाब नहीं हो सकता है लेकिन आपको हम ऐसा ही एक वाकया बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको यकिन करना थोड़ा मुश्किल होगा।

अपना मैन ऑफ द मैच गंभीर ने सौंपा था कोहली को

भले ही विराट कोहली और गौतम गंभीर आईपीएल के दौरान ऐसा उदाहरण पेश किया जो भारत के क्रिकेट को अच्छा नहीं लगेगा लेकिन साल 2009 का वो मैच कौन भूल सकता है जब विराट कोहली को गौतम गंभीर ने अपना मैन ऑफ द मैच दे दिया।

जी हां आपने सही सुना। साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में वनडे मैचखेला गया जहां गौतम गंभीर ने 150 रन की पारी खेली तो वहीं विराट कोहली ने भी 107 रन की पारी खेली। विराट कोहली का ये पहला शतक था।

मैच के बाद गौतम गंभीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया लेकिन उन्होंने एक बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए अपना मै ऑफ द मैच विराट कोहली को सौंप दिया जिन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया था।

 

गौतम गंभीर से इस बारे में जब एक बार बात हुई तो उन्होंने कहा कि “बतौर खिलाड़ी जब हम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो अपना बेस्ट देना चाहते हैं ऐसे में इस तरह की नोंकझोंक तो देखी जा सकती है। इसका कतई ये मतलब नहीं है कि हम दोनों आपस में एक-दूसरे को नापसंद करते हैं। मैदान के बाहर हम एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। और जब भी हम भारत के लिए खेले तो अपने-अपने स्तर पर बेहतर करने की कोशिश की।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post गौतम गंभीर ने अपना मैन ऑफ़ द मैच किया था हौसलाअफजाई, उसी खिलाड़ी ने बाद में नहीं दिया सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.