क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है. दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस की पत्नी का आज रविवार को निधन हो गया है.
बता दें, कि एंड्रयू स्ट्रॉस की पत्नी का नाम रुथ स्ट्रॉस था और वह लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थी. उनका पिछले एक साल से लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उनका यह इलाज सफल नहीं रहा है और उन्होंने अपनी अंतिम सांस ले ली हैं.
साल 2003 में हुए थी रूथ और एंड्रयू स्ट्रॉस की शादी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व ईसीबी के निदेशक रह चुके एंड्रयू स्ट्रॉस और रुथ ने साल 2003 में शादी की थी और उनके दो बच्चे है. सैम (13 वर्षीय) और लुसा (10 वर्षीय) है.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बयान

एंड्रयू स्ट्रॉस की तरफ से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा,
“बड़े दुख के साथ मुझे यह जानकारी देनी पड़ रही है, कि रुथ का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया है. सैम, लुसा और मुझे उनकी बहुत याद आएगी.
जो भी रुथ से मिला है, वह जानता है कि वह अपने परिवार से कितना प्यार करती थी और उसकी कितनी देखभाल करती थी. हमें इस बात से बेहद सुकून मिला है कि उन्होंने अपने जन्मभूमी आस्ट्रेलिया में अपने परिजनों के बीच अंतिम सांस ली.”
ऐसा रहा है एंड्रयू स्ट्रॉस का क्रिकेट करियर

आपकों बता दें, कि एंड्रयू स्ट्रॉस ने इंग्लैंड की टीम के लिए 100 टेस्ट मैच, 127 वनडे और 4 टी-20 अंतरराष्ट्रिय मैच खेले हुए है. उन्होंने 100 टेस्ट मैचों में 40.9 की औसत से 7037 रन बनाये हुए है. वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने इंग्लैंड के लिए 35.6 की औसत से 4205 रन बनाये हुए है. टी-20 क्रिकेट के चार मैचों में उन्होंने 73 रन बनाये हुए है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्रिकेट जगत में शोक की लहर, इस दिग्गज खिलाड़ी की पत्नी का हुआ आकस्मिक निधन appeared first on SportzWiki Hindi.