खेल डेस्क। टॉम लैथम और हेनरी निकोल्स के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां दूसरी पारी में चार विकट पर 585 रन पर घोषित की। इस तरह न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को जीत के लिए 660 रन का असंभव सा लक्ष्य दिया। टॉम लैथम ने 176 और हेनरी निकोल्स ने नाबाद 162 रन का योगदान दिया।
ऑस्ट्रेलिया को 151 रन पर ढेर कर भारत ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड
इस पारी का मुख्य आर्कषण ऑलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम की अर्धशतकीय पारी रही। जिन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। डि ग्रैंडहोम ने छह चौके और एक छक्के की सहायता 28 गेंदों पर अपना अर्शशतक पूरा किया। इस मामले में उन्होंने टिम साउथी का रिकॉर्ड तोड़ा।
AusvInd: कंगारू टीम पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, भारत के इस गेंदबाज ने छुड़ाए ऑस्ट्रेलिया के पसीने
विकेट के पीछे ये बचकानी हरकत करते पकड़े गए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन
साउथी ने दस साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। कोलिन डि ग्रैंडहोम ने मैच में 45 गेंदों पर नाबाद 71 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक के नाम पर है। मिस्बाह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में केवल 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। मैच में श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी के दो विकेट केवल 24 रन पर ही गंवा दिए हैं।