Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अश्विन के अलावा भारतीय टीम अभ्यास छोड़ कर रही है आराम, चेतेश्वर पुजारा ने बताया अभ्यास न करने की वजह

भारतीय टीम 6 दिसंबर से अस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच से पहले भारतीय टीम आराम कर रही है। अब इसपर सवाल खड़े होने लगे हैं। टीम के दो खिलाड़ी रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन ही सिर्फ नेट पर प्रैक्टिस करते हुए दिखे बाकि खिलाड़ी आराम कर रहे थे। इसपर सवाल खड़े होने के बाद चेतेश्वर पुजारा ने जवाब दिया है।

3 दिन मैदान पर बहाया पीसना 

भारतीय टीम को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवेन के खिलाफ 4 दिन का अभ्यास मैच खेलना था, लेकिन बारिश की वजह से यह मैच 3 दिन का ही हो पाया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने करीब 151 ओवर तक फील्डिंग की।

पुजारा ने कहा

“हमें वह प्रैक्टिस मैच से मिल गया जिसकी जरुर थी। हमारे ट्रेनर और फिजियो खिलाड़ियों के वर्कलोड को मोनिटर कर रहे हैं। हमने सोचा कि एक दिन का आराम लेने के बाद अगले दो दिन प्रैक्टिस कर मैच के लिए फ्रेश रहेंगे।”

गेंदबाजों पर भरोसा

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अभ्यास मैच में 500 से ज्यादा रन दे दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवेन के बल्लेबाजों ने सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की लेकिन पुजारा इसे चिंता की बात नहीं मानते।

उन्होंने कहा

“अभ्यास मैच में 500 से ज्यादा रन देना कोई चिंता की बात नहीं है। हम इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे। हमारे गेंदबाजों को पता है कि उन्हें क्या करना है। ऑस्ट्रेलिया को किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी है।”

हम सीरीज जीतना चाहते हैं

भारतीय टीम इस समय दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम है। टीम पिछले 11 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले से काफी कमजोर मानी जा रही है, वहीं वहीं भारतीय टीम काफी मजबूत है।

इस बारे में पुजारा ने कहा

“नंबर 1 टीम होने के नाते हम सभी सीरीज को जीतना चाहते हैं। हम यह सीरीज भी जीतना चाहते हैं, लेकिन एक समय सिर्फ एक मैच पर अपना ध्यान लगाना चाहते हैं। हमने घर के बाहर अच्छा खेल दिखाया है और इस बार भी ऐसी ही कोशिश करेंगे।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अश्विन के अलावा भारतीय टीम अभ्यास छोड़ कर रही है आराम, चेतेश्वर पुजारा ने बताया अभ्यास न करने की वजह appeared first on SportzWiki Hindi.