भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद से वह सिर्फ वनडे और टी-20 मैच ही खेल रहे हैं। इस साल उनका फॉर्म काफी खराब रहा है और इसी वजह से उन्हें टी-20 टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया। अभी टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल रही है वहीं धोनी भी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।
जमकर हो रही आलोचना

महेंद्र सिंह धोनी का हालिया फॉर्म काफी खराब रहा है। अगले साल विश्व कप है, लेकिन वह क्रिकेट के मैदान से हैं। लगातार उनके रणजी ट्रॉफी में खेलने की मांग उठ रही है क्योंकि इससे उन्हें फॉर्म में वापसी करने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में नवम्बर की शुरुआत में खेला था। अब अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में खेलेंगे। इतने दिन मैदान से दूर रहने के बजाय उन्हें रणजी खेलने की सलाह मिल रही है लेकिन वह ऐसा नहीं कर रहे।
कोच ने बताई वजह

अब झारखंड टीम के कोच राजीब कुमार ने महेंद्र सिंह धोनी के रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने की वजह बताई है। उनके अनुसार धोनी के टीम में आने की वजह से किसी युवा खिलाड़ी को बाहर बैठा पड़ेगा, इस लिए वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे।
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कुमार ने कहा
“इस बारे में बात हुई है लेकिन उनके टीम से जुड़ने का मतलब है कि किसी एक युवा खिलाड़ी की जगह चली जाएगी। क्या आपको लगता है महेंद्र सिंह धोनी ऐसा करेंगे? आपको यह समझना होगा कि टीम के युवा खिलाड़ी मिले हर अवसर का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। धोनी का चारदिवसीय क्रिकेट खेलना कहीं से सही नहीं है।”
प्रैक्टिस में आते हैं धोनी

इसके साथ ही कोच राजीव कुमार ने यह भी कहा कि धोनी जब भी रांची में होते हैं, टीम की प्रैक्टिस के दौरान जरुर मैदान पर आते हैं। उनके साथ समय बिताने से युवा खिलाड़ियों को काफी आत्मविश्वास मिलेगा और उनके सोच पर भी असर पड़ेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post झारखंड के कोच ने बताया, क्यों फ्री होने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं रणजी ट्रॉफी appeared first on SportzWiki Hindi.