Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो- पाकिस्तान को मिला एक और खतरनाक युवा तेज गेंदबाज, स्विंग के मामले में अकरम और वकार को भी दे रहा टक्कर

विश्व क्रिकेट में जिस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम का शुरू से ही वर्चस्व रहा है उसी तरह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी खतरनाक तेज गेंदबाजों के लिए जाना गया है। पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में एक से एक ऐसे खतरनाक तेज गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने क्रिकेट जगत को अपनी गेंदबाजी से चौंकाया है।

पाकिस्तान में हुए हैं एक से एक शानदार तेज गेंदबाज

पाकिस्तान का क्रिकेट इतिहास तेज गेंदबाजों से भरा पड़ा है जहां से शुरू से ही एक से एक शानदार गेंदबाज हुए हैं जिनका विश्व भर में डंका बजा है।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो वहां पर कई महान तेज गेंदबाज भी हुए जिसमें इमरान खान, वसीम अकरम, शोएब अख्तर, वकार यूनिस जैसे बड़े गेंदबाज हुए हैं।

पाकिस्तान सरजमीं पर मिला एक और खतरनाक युवा तेज गेंदबाज

एक तरह से पाकिस्तान को तो विश्व क्रिकेट में तेज गेंदबाजी की खान माना जाता है जहां की जमीं पर ही तेज गेंदबाजों के उत्पाद की अलग ही खूबी नजर आती है।

वैसा ही पाकिस्तान की सरजमीं से एक और खतरनाक तेज गेंदबाज देखने को मिला है। जिसने पाकिस्तान की घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है।

आमिर ब्रोही नाम से युवा तेज गेंदबाज की स्विंग देख चौंक जाएंगे आप

जी हां… हमारे पड़ोस पाकिस्तान की सरजमीं पर इन दिनों एक बहुत ही बेहतरीन तेज गेंदबाज को देखा गया। पाकिस्तान की घरेलू लीग कराची किंग्स सिंध शहजादे टूर्नामेंट के दौरान आमिर ब्रोही नाम के तेज गेंदबाज को देखा गया।

Impressive bowling by Aamir Brohi in the Karachi Kings Sindh Kay Shehzade Tournament #Cricket

Impressive bowling by Aamir Brohi in the Karachi Kings Sindh Kay Shehzade Tournament #Cricket

Dikirim oleh PakPassion.Net pada Sabtu, 01 Desember 2018

युवा तेज गेंदबाज आमिर ब्रोही ने इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से खास प्रभावित किया। आमिर का इन स्विंग और आउट स्विंग बड़ा ही मजेदार और देखने लायक था। स्विंग इतना खतरनाक था कि विकेकीपर को भी गेंद पकड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post वीडियो- पाकिस्तान को मिला एक और खतरनाक युवा तेज गेंदबाज, स्विंग के मामले में अकरम और वकार को भी दे रहा टक्कर appeared first on SportzWiki Hindi.