इंटरनेट डेस्क। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और परूपल्ली कश्यप शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। साइना और कश्यप ने कोर्ट मैरिज करने के बाद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। धार्मिक रीति-रिवाज से शादी तय कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर की सुबह में होगी। आपको बता दे की साइना ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की साइना ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'बेस्ट मैच ऑफ माइ लाइफ...जस्ट मैरिड।' साथ ही आपको बता दे की दोनों रीति-रिवाज से शादी 16 दिसंबर करेगें। साथ ही बताया जा रहा है की शादी के करीब 5 दिन बाद 21 दिसंबर को दोनों रिसेप्शन देगे। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे लेकिन सार्वजनिक तौर पर दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। बताया जा रहा है की दोनों के शादी के बंधन में बधने की खबर काफी समय से आ रही थी लेकिन किसी को नही पता था की ऐसे अचानक वह शादी कर लेंगे।
माना जा रहा है की अब दोनों धार्मिक रीति-रिवाज से शादी 16 दिसंबर की सुबह करेगें। साथ ही माना जा रहा है की इसके बाद रिसेप्शन पार्टी देगे जिसमें कई दिग्गज लोगों के शामिल होने की खबर सामने आ रही है। साइना के फोटो शेयर करते ही कई लोगों द्वारा उनकी बधाई दी गई।
Best match of my life ❤️...#justmarried ☺️ pic.twitter.com/cCNJwqcjI5
— Saina Nehwal (@NSaina) December 14, 2018
और ये भी पढ़े:
IND vs AUS, 2nd Test, Day 2: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 326 रन पर सिमटी, ईशांत ने लिए 4 विकेट
BWF World Tour Finals: पीवी सिंधु ने मारी सेमीफाइनल में एंट्री
Herald