Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: लाइव टीवी पर मिचेल स्टार्क ने नाथन लायन की उतारी पैंट, वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच के चौथे दिन का खेल हो रहा है। पहले मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अभी तक सीरीज में दोनों टीमों के खिलाड़ियों में लगातार विवाद देखने को मिला है और सभी को ऐसी उम्मीद भी थी। दोनों टीमों का इतिहास भी कुछ ऐसा ही रहा है।

मैच में बना रहता है गंभीर माहौल

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में लगातार गंभीर माहौल बना रहता है। कई मौकों को खिलाड़ी एक दूसरे से विवाद करते नजर आये हैं। पहले टेस्ट में ऋषभ पन्त द्वारा पैट कमिंस की स्लेजिंग सभी को याद है

ऑस्ट्रेलिया की टीम जहां हमेशा स्लेजिंग करने में आगे रहती थी वहीं इस बार वह पहले से शांत हैं। उनके प्रमुख खिलाड़ियों के नहीं होने की वजह से टीम जरुर बैकफुट है लेकिन भारतीय टीम इसमें पीछे नहीं हैं।

पहली बार हंसते दिखे खिलाड़ी

 

इस सीरीज में पहली बार शायद ऐसा हुआ है दोनों दोनों टीमों के खिलाड़ी के साथ ही दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए होंगे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंटरव्यू के दौरान नाथन लायन की पैंट उतार दी।

पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होने से ऑफ स्पिन गेंदबाज नाथन लायन शेन वार्न को इंटरव्यू दे रहे थे। इसी समय तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क तेजी से दौड़ते हुए आये और लायन की पैंट उतार दी।

देखते रह गये लायन

लाइव टीवी पर इंटरव्यू के दौरान लायन का पैंट उतार स्टार्क वहां से दौड़ते हुए निकल गये। इसके बाद लायन कुछ बोल भी नहीं पाए और अपना पैंट ऊपर कर इंटरव्यू देते रहे। इसके बाद किसी की हंसी नहीं रुक रही थी।

नाथन लायन ने तीसरे दिन शानदार गेंदबाजी की। तेज गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर उन्होंने पहली पारी में भारत के पांच बल्लेबाजों की आउट किया और अपनी टीम को 43 रनों की बढ़त दिला दी।

देखें वीडियो:

The post वीडियो: लाइव टीवी पर मिचेल स्टार्क ने नाथन लायन की उतारी पैंट, वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.