Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल और मुरली विजय के फ्लॉप होने का सिलसिला जारी, सोशल मीडिया पर हो रही जगहंसाई

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम के पहली पारी 326 रनों पर सिमट गयी। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने भारतीय तेज गेंदबाजों का जमकर सामना किया। वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की पेस बैट्री के सामने नहीं टिक पाए। दोनों सलामी बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट गये।

विजय ने 0 तो राहुल ने बनाये 2 रन

पहले मैच की दूसरी पारी में 50 से अधिक रनों की साझेदारी बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और केएल राहुल से सभी को इस मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद थी। ऑस्ट्रेलिया के कम अनुभवी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 112 रन जोड़े थे।

मुरली विजय को मिचेल स्टार्क ने खाता भी नहीं खोलने दिया। इनस्विंग गेंद पर स्टार्क ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेर दी। राहुल भी सिर्फ दो रन बना पाए।

जमकर उड़ा मजाक

आज के समय में सोशल मीडिया पर मुद्दे पर प्रतिक्रिया आती है। केएल राहुल के लगातार फ्लॉप होने की वजह से उनपर लोगों का गुस्सा फूटना जारी है। इससे पहले ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। इसके साथ ही मुरली विजय के खिलाफ भी कड़ी प्रतिकिया आई।

आईये देखते हैं लोगों ने क्या कहा:

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post केएल राहुल और मुरली विजय के फ्लॉप होने का सिलसिला जारी, सोशल मीडिया पर हो रही जगहंसाई appeared first on SportzWiki Hindi.