Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अकादमी की बॉक्सर आयुषी ने रजत और रूचिर ने जीता कांस्य पदक

भोपाल
पंजाब के मोहाली में खेली गई जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की मुक्केबाज आयुषी अवस्थी ने रजत पदक और रूचिर श्रीवास ने कांस्य पदक अर्जित किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली में 12 से 18 दिसंबर तक खेली गई इस चैम्पियनशिप के 48 किलोग्राम भारवर्ग में आयुषी अवस्थी ने पहले और दूसरे बाउट में अरूणाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड की खिलाड़ी को मात दी। इसके बाद क्वाटर फायनल मुकाबले में दिल्ली और सेमी फायनल में उत्तरप्रदेश के खिलाड़ी को परास्त कर उसने रजत पदक जीता। इसी तरह रूचिर श्रीवास ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में पहली बाउट में उत्तराखण्ड के खिलाड़ी को परास्त किया और क्वाटर फायनल में हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप में अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल के नेतृत्व में भाग लिया और पदक अर्जित किए। पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन से मुलाकात की। डाँ. थाउसेन ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।